हॉलीवुड में छिड़े 'सास-बहू' के ड्रामे को देखकर Kangana Ranaut को चढ़ी मस्ती, विक्टोरिया को बता दिया 'असली क्वीन'
एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से बिल्कुल पीछे नहीं रहती हैं। इन दिनों हॉलीवुड में 'सास-बहू' का ड्रामा देखने को मिल ...और पढ़ें
-1769516625743_m.webp)
'बेकहम' परिवार की लड़ाई पर कंगना रनौत ने लिए चटकारे/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और उनके बेटे ब्रूकलिन की लड़ाई अब सार्वजनिक हो गई है। ब्रूकलिन ने कुछ दिनों पहले इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ये क्लियर किया था कि उनका परिवार बार-बार उनकी पत्नी निकोल का अपमान करता है, जिसकी वजह से वह मां विक्टोरिया और पिता डेविड से किसी भी तरह की सुलह नहीं करना चाहते हैं।
हॉलीवुड में शुरू हुए इस 'सास-बहू' के ड्रामे पर अब बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत चटकारे लेते हुए दिखाई दीं। उन्होंने बताया कि 'बेकहम' परिवार के बीच हुई इस लड़ाई में वह किसके साथ हैं।
सासू मां को कंगना रनौत ने क्यों कहा 'क्वीन'?
विक्टोरिया बेकहम और पत्नी निकोल की वजह से उनके बेटे ब्रूकलिन के बीच क्या विवाद हुआ है, ये हम आपको जरूर बताएंगे, लेकिन उससे पहले कंगना रनौत के एक पोस्ट ने कैसे हॉलीवुड में चल रहे इस 'सास-बहू' ड्रामे को और भी ज्यादा चर्चित बना दिया है वह देखिए।
यह भी पढ़ें- 'मुझे कंट्रोल करना बंद करो', दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम के बेटे ने तोड़ा रिश्ता; मां पर भी लगाए गंभीर आरोप
कंगना रनौत ने विक्टोरिया बेकहम का साल 2007 का एक पुराना पोस्ट शेयर किया है। टीवी शो 'विक्टोरिया बेकहम: कमिंग अमेरिका के लिए फैशन डिजाइनर ने एक फोटोशूट करवाया था। इस वीडियो में विक्टोरिया बेकहम अपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऐसे पोज दे रही हैं, जैसे वह फोटोशूट करवा रही हों।
इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा, "विक्टोरिया बेकहम को ड्राइविंग लाइसेंस मिल रहा है। देखो इस 'सास बहू' के ड्रामे में मुझे कोई भी विक्टोरिया बेकहम से नफरत करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है। देखो सच में वह कितनी बनावटी हैं, वह ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो ऐसे खिंचवा रही हैं, जैसे कोई फोटोशूट कर रही हैं। वह रियल क्वीन हैं, मैं विक्टोरिया बेकहम की टीम में हूं।" अब कंगना रनौत सच में पारिवारिक मतभेद में विक्टोरिया को सपोर्ट कर रही हैं या फिर उनके पुराने फोटोशूट को लेकर उनकी खिंचाई कर रही हैं, ये तो वह ही बेहतर जानती हैं।
खबरें और भी
कैसे शुरू हुआ 'बेकहम' फैमिली में विवाद?
दरअसल, बेकहम फैमिली में ये अनबन का सिलसिला 2022 से चल रहा है। ये सब तब शुरू हुआ, जब ब्रूकलिन की मां विक्टोरिया को उनकी पत्नी 'निकोल' का वेडिंग आउटफिट डिजाइन करना था, लेकिन लास्ट मिनट पर उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। ब्रूकलिन ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी करते हुए कहा था कि मां विक्टोरिया ने निकोल संग उनकी पूरी शादी ही 'हाईजैक' कर ली थी।
ब्रुकलिन ने मां विकटोरिया पर आरोप लगाते हुए लिखा था, "उन्होंने सबके सामने मेरे साथ बहुत ही गलत तरीके से डांस किया। मुझे इससे ज्यादा कभी भी असहज और अपमानित महसूस नहीं हुआ।" हालांकि, डेविड बेकहम ने इसे बच्चों की गलती बताते हुए मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की।