विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Emergency के विवाद के बीच Kangana Ranaut की नई फिल्म का एलान, 'भारत भाग्य विधाता' में आएंगी नजर

Published: Tue, 03 Sep 2024 12:17 PM (GMT+05:30)

Emergency की रिलीज से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की नई फिल्म का एलान हो गया है। हाल ...और पढ़ें

मनोज तापड़िया की फिल्म में नजर आएंगी कंगना रनौत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
मनोज तापड़िया की फिल्म में नजर आएंगी कंगना रनौत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. कंगना रनौत की नई फिल्म का हुआ एलान
  2. 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी इमरजेंसी
  3. इमरजेंसी के विरोध के बाद टली रिलीज डेट

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी (Emergency) को लेकर चर्चा में हैं। सिख समुदाय देशभर में कंगना की इस फिल्म के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री की नई फिल्म का भी एलान हो गया है। जी हां, इमरजेंसी के बाद वह एक बार फिर क्वीन बनकर बड़े पर्दे पर धमाल मचाती हुई नजर आएंगी।

हाल ही में सांसद बनीं कंगना रनौत राजनीति के अलावा फिल्मी दुनिया से भी जुड़ी हुई हैं। तेजस की फ्लॉप के बाद कंगना का पूरा ध्यान इमरजेंसी पर है, लेकिन बवाल इसकी रिलीज डेट पर हो रहा है। खैर, इमरजेंसी के विवाद के बीच कंगना ने फैंस को नई फिल्म की घोषणा से खुश कर दिया है।

कंगना रनौत की नई फिल्म

2 सितंबर को कंगना रनौत ने नई फिल्म भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhata) की अनाउंसमेंट की है। अभिनेत्री ने एक्स हैंडल पर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "बड़े पर्दे पर वास्तविक जीवन की वीरता का जादू अनुभव करें। भारत भाग्य विधाता की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है, जो गुमनाम नायकों को सिनेमाई श्रद्धांजलि है।"

यह भी पढ़ें- 'मेरी फिल्म पर इमरजेंसी लग गई है', रिलीज डेट टलने से टूटी Kangana Ranaut की बड़ी उम्मीद

भारत भाग्य विधाता का निर्देशन और लेखन मनोज तापड़ियां कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण बबीता आशिवाल और आदि शर्मा कर रहे हैं। यूनोइया फिल्म्स और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भारत भाग्य विधाता में एक बार फिर कंगना रनौत धाकड़ अंदाज में नजर आएंगी।

क्यों पोस्टपोन हुई इमरजेंसी?

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी इसी साल 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हालांकि, फिल्म में सिखों द्वारा इंदिरा गांधी की हत्या दिखाए जाने के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। कई सिख समुदाय ने इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। बवाल मचने के बाद CBFC ने अभी तक इमरजेंसी को हरी झंडी नहीं दिखाई और फिल्म की रिलीज डेट टल गई।

यह भी पढ़ें- 'इमरजेंसी' एक्ट्रेस Kangana Ranaut ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- 'घर जाकर टॉम एंड जेरी देखते हैं'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।