Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सिर्फ वह सीन देखें...', 20 साल बाद कंगना ने खोला राज, 'गैंगस्टर' पर मां ने दिया था ऐसा रिएक्शन, टूटा था दिल

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 01:34 PM (IST)

    कंगना रनौत ने हाल ही में उनकी पहली फिल्म 'गैंगस्टर' देखने के बाद उनके माता-पिता ने कैसा रिएक्शन दिया था, इसके बारे में बताया। ...और पढ़ें

    कंगना रनौत की गैंगस्टर पर माता-पिता का रिएक्शन/ फोटो- Instagram

    कंगना रनौत की गैंगस्टर पर माता-पिता का रिएक्शन/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में 'गैंगस्टर' से की थी। एक्ट्रेस की पहली ही फिल्म ने फैंस को यह यकीन दिला दिया था कि वह बॉलीवुड में दूर तक जाएंगी।

    हालांकि, एक तरफ जहां दर्शक कंगना ने किरदार की इंटेंसिटी देखकर उन्हें प्यार दे रहे थे, तो वहीं 'गैंगस्टर' के सीन देख उनके मां-बाप ने ऐसा रिएक्शन दिया था, जिससे एक्ट्रेस बहुत ज्यादा हर्ट हो गई थीं।

    'इस तरह के सीन आपसे करवा लिए'

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत ने अपनी आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशन के दौरान यह बताया कि उनका परिवार शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री को शक की नजर से देखता था और उन्हें यह लगता था कि बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का काफी प्रभाव है। उनकी पहली सफल फिल्म के बावजूद भी एक्ट्रेस का परिवार उनकी करियर च्वाइस को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं था।

    कंगना ने बताया, "वह उस चीज से खुश नहीं थे, जो मैं कर रही थी, लेकिन उन्हें ये जरूर पता था कि मैं कोई न कोई रास्ता बना लूंगी। जब गैंगस्टर आई, तो मेरे पापा ने कोई भी रिस्पांस नहीं दिया और जब मैंने मम्मी से पूछा तो उन्होंने मुझे कहा कि हमारी समझ में आप थोड़े छोटे भी हो, अंडरएज हो, उन्होंने इस तरह के सीन आपके साथ फिल्माए।"

    यह भी पढ़ें- जान की बाजी लगाकर फर्ज निभाती दिखीं Kangana Ranaut, 'भारत भाग्य विधाता' से एक्ट्रेस का पहला लुक आउट

    kangana ranaut gangster (1)

    उन्होंने बस वह कुछ सीन पर फोकस किया

    कंगना ने प्रमोशन के दौरान यह भी बताया कि जब उनकी 'मां' ने यह बोला तो वह शॉक्ड रह गईं, क्योंकि उनके माता-पिता ने बस वह सीन ही देखें पूरे परफॉर्मेंस में। क्वीन बोलीं, "मम्मी की ये बात सुनकर मैंने कहा कि आपने पूरी मूवी में बस वही सीन देखें हैं क्या? उन्होंने जिस नजरिए से मेरी वह फिल्म देखी थी, यह जानकर मेरा दिल बुरी तरह से टूट चुका था, क्योंकि वह ठीक उसी तरह से सोच रहे थे, जिस तरह से समाज सोच रहा था।" कंगना ने यह भी बताया कि उसके बाद मैंने ये सोच लिया था कि मैं अपने माता-पिता से अपनी किसी भी मूवी का रिव्यू नहीं मांगूंगी।

    खबरें और भी

    अमिताभ बच्चन के खत ने बदला नजरिया

    कंगना रनौत ने यह भी बताया कि जब अमिताभ बच्चन ने क्वीन देखने के बाद उन्हें खत लिखा, तब उन्होंने एक आर्टिस्ट की सराहना और उनके पिता के प्वाइंट ऑफ व्यू को समझने में मदद मिली। कंगना ने कहा, "जब क्वीन में मेरी परफॉर्मेंस देखकर अमिताभ बच्चन ने मेरे को एक बहुत ही प्यारा खत लिखा, तब मेरे मन में यह बात समझ आई कि अमिताभ बच्चन ने कैसे यह समझ लिया, जबकि मेरे पिता ये बात नहीं समझ सके। मेरे को मेरे पिता से कोई शिकायत नहीं है, क्योंकि वह कलाकार नहीं हैं, उनका काम अलग है।"

    कंगना रनौत ने जाते-जाते यह भी बताया कि जब उन्होंने 'फैशन' के लिए पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था, तब जाकर उनके परिवार का नजरिया थोड़ा बदला था। कंगना की आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की बात करें तो यह मूवी 12 जून सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai के सपोर्ट में उतरीं Kangana Ranaut, ट्रोल करने वालों को लगाई लताड़; कहा- 'देखने की आदत नहीं...'