विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kangana Ranaut ने फिर की रणबीर कपूर स्टारर Animal की आलोचना, कहा- 'ड्रग्स करके मस्त हैं'

Published: Sun, 25 Aug 2024 04:09 PM (IST)

Ranbir Kapoor स्टारर एनिमल (Animal) ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी लेकिन कुछ सीन्स के चलते ...और पढ़ें

एनिमल को लेकर बोलीं कंगना रनौत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एनिमल को लेकर बोलीं कंगना रनौत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी रणबीर कपूर की एनिमल
  2. एनिमल मूवी के कुछ सीन्स पर हुए थे खूब बवाल
  3. कंगना रनौत की इमरजेंसी 6 सितंबर को हो रही रिलीज

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) मजबूती के साथ अपनी राय रखती हैं। वह बेझिझक होकर किसी भी मुद्दे पर बोलने के लिए मशहूर हैं। हाल ही में, उन्होंने एनिमल (Animal) फिल्म की आलोचना की है।

संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल (Animal) ने दुनियाभर में 900 करोड़ से ज्यादा कारोबार किया था। 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई फिल्म के कुछ सीन्स पर खूब आपत्ति भी हुई थी। जावेद अख्तर समेत कई सेलेब्स ने फिल्म की आलोचना की थी। अब कंगना रनौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कंगना ने की एनिमल की आलोचना

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कंगना रनौत ने कहा, "किस तरह की फिल्म है आप देख लीजिए। बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाती है पित्रसत्तात्मक फिल्म, ओहो। देख के लगता है कि कहां से निकल रहे हैं ये लोग तालियां सीटियां मारने? कुल्हाड़ी लेकर अगर लड़के निकले और मारा मार खून सिर्फ कुल्हाड़ी लेकर निकले हुए हैं। ना कोई उनको लॉ एंड ऑर्डर पूछ रहा है कुछ। मशीन गन्स लेकर वो स्कूल में जाते हैं, जैसे पुलिस है ही हीं। जैसे की उसके कोई नतीजे ही नहीं है।"

यह भी पढ़ें- सलमान खान की दो फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं कंगना रनौत, बताया 'इमरजेंसी' के लिए भाईजान ने दिया कैसा रिएक्शन

कंगना रनौत ने निकाला गुस्सा

कंगना रनौत यही नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा, "लॉ एंड ऑक्डर है ही नहीं, लाशों के ढेर हैं। क्यों? मस्ती छाई हुई है। ना वो लोक कल्याण के लिए है, ना वो सरहदों के लिए है, ना वो जन्म कल्याण के लिए है। बस मस्ती मैं है। ड्रग्स करके मस्त हैं और क्या जनता निकलती है उसको देखने के लिए।"

सोसाइटी को लेकर बोलीं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने कहा, "आप जनता को भी देखिये। तो क्या बोल सकते हैं ऐसी सोसाइटी के लिए? चिंता का ये विषय है। इस तरह फिल्मों को हतोत्साहित होना चाहिए और निंदा होनी चाहिए। जो ऐसे लोगो को सजा मिलती है, मीडिया भी जिम्मेदार है उसको भी प्रमोट करना चाहिए। सजा क्या मिली उनको? ये भी प्रमोट करना चाहिए और जो लोग बना रहे हैं उनको आलोचना करनी चाहिए।"

यह भी पढ़ें- 'एक्टर्स को मेरे साथ काम न करने के लिए कहा गया', Kangana Ranaut के खिलाफ बॉलीवुड में की गई साजिश?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।