विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stree 2 के 'बिक्की' ने एनिमल फिल्म को लेकर किया रिएक्ट, बोले- 'कुछ सीन्स से मुझे दिक्कत है'

Published: Fri, 23 Aug 2024 09:44 AM (IST)

Rajkummar Rao इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म 15 ...और पढ़ें

राजकुमार राव ने एनिमल फिल्म को लेकर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
राजकुमार राव ने एनिमल फिल्म को लेकर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. राजकुमार राव को नहीं भाए एनिमल के कुछ सीन्स
  2. देवदास फिल्म के प्रेमियों को राजकुमार की सलाह
  3. देवदास जैसा बनने के खिलाफ हैं राजकुमार राव

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जावेद अख्तर से लेकर कंगना रनौत और कोंकणा सेन शर्मा तक जैसे सितारों ने संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल (Animal) की खूब आलोचना की थी। रश्मिका मंदाना के साथ रणबीर कपूर का टॉक्सिक बिहेवियर और तृप्ति डिमरी से जूते चटवाने वाले समेत कई सीन्स ने न केवल दर्शक बल्कि सेलिब्रिटीज को भी नाराज किया था। लोगों ने फिल्म की तारीफ के साथ-साथ इसके कुछ सीन्स की आलोचना भी की थी।

रणबीर कपूर की एनिमल को सफलता तो मिली लेकिन आलोचना के साथ। हाल ही में, राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल के बारे में बात की है। एक्टर ने बताया कि उन्हें यह फिल्म कैसी लगी और उन्हें किस चीज से आपत्ति है?

राजकुमार को नहीं भाए एनिमल के कुछ सीन्स

राज शमानी के पॉडकास्ट में राजकुमार राव ने कहा, "मुझे एनिमल पसंद आई। एनिमल देखने के अनुभव का मैंने आनंद लिया है। क्या मुझे फिल्म के साथ कोई आपत्ति है? शायद हां कुछ सीन्स से। लेकिन क्या मैंने फिल्म एन्जॉय नहीं की? ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैंने फिल्म एन्जॉय की। मुझे इसमें रणबीर कपूर पसंद आए और उनकी परफॉर्मेंस शानदार थी।"

यह भी पढ़ें- 'आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले', Animal की आलोचना पर बोले Farhan Akhtar, अल्फा रोल का बताया मतलब

देवदास के फैन्स को राजकुमार राव की सलाह

फिल्म देखकर लोग उससे प्रेरित होने लगते हैं। जब शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की सुपरहिट फिल्म देवदास (Devdas) आई थी, तब भी कुछ ऐसा ही हुआ था। राजकुमार राव ने ऐसे फैंस को सलाह दी है। उन्होंने कहा, "अगर आप इसे देखने के बाद देवदास बनना चाहते हैं, तो समस्या आप में है। आपको एक कहानी दिखाई गई है कि देवदास जैसा कोई व्यक्ति हो सकता है।"

Rajkummar Rao

स्त्री 2 स्टार राजकुमार ने आगे कहा, "वह (निर्देशक संजय लीला भंसाली) किसी को भी उसके जैसा बनने के लिए नहीं कह रहे हैं और यह एक किताब पर आधारित है। यह एक कैरेक्टक की कहानी है। आखिर में उसकी मृत्यु हो जाती है। वह आपको बता रहे हैं कि अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप जल्दी मर जाएंगे। वह आपको यह नहीं बता रहे हैं कि वह इन सबका सामना कर रहे हैं, फिर भी वह अच्छी तरह से रह रहे हैं और उनके पास बहुत पैसा है।"

यह भी पढ़ें- थिएटर में अचानक पहुंची असली 'स्त्री', डर के मारे लोगों की हवा हो गई टाइट! देखें Video

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।