Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    थिएटर में अचानक पहुंची असली 'स्त्री', डर के मारे लोगों की हवा हो गई टाइट! देखें Video

    Updated: Thu, 22 Aug 2024 07:25 PM (IST)

    हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीज के 8 दिन बाद भी लोग भारी संख्या में इस मूवी को देखने के लिए सिनेमाघर ...और पढ़ें

    थिएटर में कौन आया स्त्री बनकर (Photo Credit-X)
    थिएटर में कौन आया स्त्री बनकर (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. सिनेमाघरों में धूम मचा रही है स्त्री
    2. थिएटर में अचानक से आ गई स्त्री
    3. लोगों ने दिए अजीबोगरीब रिएक्शंस

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर और राजकुमार की हॉरर कॉमेडी मूवी स्त्री 2 (Stree 2) इस वक्त लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। सिनेमाघरों में स्त्री 2 का कमाल जारी है और कमाई के मामले में ये फिल्म धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। फैंस में निर्देशक अमर कौशिक की इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 

    इस बीच सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्त्री थिएटर में एंट्री लेती हुई दिख रही है। लंबी चमकती चोटी और लाल साड़ी में घूंघट वाली इस स्त्री को देखकर सिनेमाघर में मौजूद लोगों का हाल बेहाल हो गया। आइए एक नजर इस वायरल वीडियो पर डालते हैं।

    थिएटर में पहुंची स्त्री 

    फिल्मों को लेकर फैंस में दीवानगी का किस्सा कोई नया नहीं है। फिलहाल निर्माता दिनेश विजान की स्त्री 2 को लेकर भी ऐसा माहौल देखा जा रहा है। इंंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सिनेमाघर में स्त्री पहुंचती दिख रही है। 

    ये भी पढ़ें- किसने दिया था 'स्त्री' का टाइटल, Rajkummar Rao से पहले किसे ऑफर हुई थी भूतिया फिल्म?

    इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की लाल कलर की साड़ी में घूंघट कर और लंबी चोटी में लाइट लगाकर फुल स्त्री लुक के साथ थिएटर में आई है, जिसे देखकर एक पल को ऐसा लगता है कि मानो वह असली स्त्री हो। थिएटर में मौजूद कुछ लोग इस स्त्री को देखकर डर से कांपते जाते हैं तो कुछ फोन से वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by yussi💕 (@_official_yusraa__)

    ऑफिशियल युसरा नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया गया है और अब तक इस पर 23 मिलियन से ज्यादा व्यू आ चुके हैं। लोगों को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

    ऑडियंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस

    इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा है- ओह स्त्री थोड़े पॉपकर्न लेना है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा है- ओह स्त्री रक्षा करना। इस तरह के कई मजेदार कमेंट वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं। 

    ये भी पढ़ें- Stree 2 On OTT: ओह 'स्त्री' ओटीटी पर कब आओगी! किस प्लेटफॉर्म पर दिखेगा सरकटे का आतंक