यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किसने दिया था 'स्त्री' का टाइटल, Rajkummar Rao से पहले किसे ऑफर हुई थी भूतिया फिल्म?
निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) इस समय कामयाबी के रथ पर सवार है। राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने दर्शकों का ...और पढ़ें

HighLights
- बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 का कमाल
- कैसे पड़ा था फिल्म का नाम स्त्री
- राजकुमार राव नहीं थे पहली पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 6 साल पहले स्त्री (Stree) फिल्म के जरिए निर्देशक अमर कौशिक ने डायरेक्शन के फील्ड में डेब्यू किया। इस हॉरर कॉमेडी का जादू फैंस के ऊपर जमकर चला और मूवी हिट साबित हुई। अब स्त्री के सीक्वल यानी स्त्री 2 (Stree 2) ने बॉक्स ऑफिस से लेकर सिनेमाघरों तक धूम मचा दी है और चारों तरफ स्त्री-स्त्री की चर्चा चव रही है।
सवाल ये है कि आखिर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की इस फिल्म का नाम स्त्री कैसे पड़ा, किस शख्स ने इस टाइटल का सुक्षाव दिया। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
कैसे पड़ा स्त्री फिल्म का नाम
2018 में निर्माता दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के जरिए हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का आगाज स्त्री के जरिए हुआ। इस फिल्म के टाइटल के पीछे की रोचक कहानी है। ये जानकारी हैरानी होगी पहले इस मूवी का नाम स्त्री नहीं था।
ये भी पढ़ें- Stree 2 की बॉक्स ऑफिस पर सफलता के ये हैं पांच बड़े राज, क्या आपने थिएटर में किया नोटिस?
.jpg)
दरअसल आईएमडीबी (IMDB) की रिपोर्ट के आधार पर मेकर्स ने इस फिल्म का नाम ओह स्त्री कल आना रखा था। बाद में फिर इस फिल्म के लिए राजकुमार राव की कास्टिंग हुई और उन्होंने पूरी कहानी सुनी तो उसके बाद राजकुमार ने ही मेकर्स से टाइटल को छोटा करने और सिर्फ स्त्री रखने का सुक्षाव दिया था।
.jpg)
इस तरह हिंदी सिनेमा में स्त्री का नाम दर्ज हुआ। मालूम हो कि राजकुमार राव से पहले ये फिल्म एक मशहूर अभिनेता को ऑफर हुई थी। आइए जानते हैं उनका नाम-
इस एक्टर को ऑफर हुई स्त्री
चंदेरी के रक्षक बिट्टू यानी राजकुमार राव स्त्री फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। उनसे पहले निर्माताओं ने एक्टर आयुष्मान खुराना को ये ऑफर दिया था। लेकिन उनसे बात नहीं बनी और फिर जाकर ये फिल्म राजकुमार राव की झोली में जाकर गिरी। इसके बाद हर कोई जानता है कि किस तरह से राजकुमार ने अपने दमदार अभिनय के दम पर स्त्री और स्त्री 2 को सफल बनाया है।