Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 Box Office Day 7: 'स्त्री' का कोई नहीं कर पाया बाल भी बांका, पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर बवंडर

    Updated: Thu, 22 Aug 2024 01:49 PM (IST)

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मचअवेटेड फिल्म स्त्री 2 उम्मीदों पर खरी उतरी। इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया है। बुधवार को फिल्म ...और पढ़ें

    'स्त्री 2' ने पूरे किया सात दिनों का सफर, (X Image)
    'स्त्री 2' ने पूरे किया सात दिनों का सफर, (X Image)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 का कब्जा
    2. 300 करोड क्लब की ओर बढ़ी फिल्म
    3. बुधवार को भी स्त्री 2 ने कमाए करोड़ों

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर- कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफर जारी है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म ने आते ही थिएटर्स में धाक जमा ली, जबकि मुकाबले में अक्षय कुमार (खेल खेल में) और जॉन अब्राहम (वेदा) जैसे सुपरस्टार्स की फिल्में थी। अब 'स्त्री 2' ने रिलीज के सात दिन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही फिल्म 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। आइए जानते हैं बुधवार को फिल्म अपनी इस मंजिल के कितने करीब पहुंची...

    'स्त्री 2' ने पहले दिन से ही बेहतरीन शुरुआत की थी और पहले वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया। वीकडेज में भी फिल्म की बिजनेस की स्पीड बरकरार रही, जिससे ये साफ हो गया कि 'स्त्री 2' दर्शकों को लगातार सिनेमाघरों की ओर खींचने में कामयाब हो रही है।

    यह भी पढ़ें- Khel Khel Mein Box Office Day 2: दूसरे दिन शॉकिंग रहा कलेक्शन, क्या 'खेल खेल में' खेल पाएगी लंबी पारी?

    7 दिनों में धुआंधार कमाई

    बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, 'स्त्री 2' ने अब तक कुल मिलाकर 280 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार, बुधवार को फिल्म ने लगभग 20.40 करोड़ (जागरण इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता) का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही 'स्त्री 2' ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर सात दिनों में 289.60 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है। 'स्त्री 2' की स्पीड देखकर एक बात तो तय है कि आने वाले वीकेंड में ये 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

    एक्टर्स ने लगाए चार चांद

    'स्त्री 2' के साथ राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी ने फिर साबित कर दिया है कि उनकी केमिस्ट्री स्क्रीन पर लोगों को बांधने में पूरी तरह सक्षम है। वहीं, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे को- स्टार्स ने भी फिल्म में अपने किरदारों से चार चांद लगा दिए हैं। फिल्म की कहानी और अमर कौशिक का निर्देशन भी दर्शकों की कसौटी पर पूरी तरह उतरा है।

    खबरें और भी

    2024 की बनेगी बड़ी हिट

    'स्त्री 2' की सफलता ने बॉलीवुड में एक बार फिर से हॉरर-कॉमेडी जॉनर को नई पहचान दिलाई है। फिल्म की सफलता से ये भी साबित होता है कि अच्छी कहानी और दमदार स्क्रिप्ट  के साथ बनाई गई फिल्में आज भी बॉक्स ऑफिस पर सफल हो सकती हैं। 'स्त्री 2' को अगर इसी तरह दर्शकों का प्यार मिलता रहा, तो ये साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन सकती है। 

    यह भी पढ़ें- Stree 2 स्टार Shraddha Kapoor ने अब तक क्यों नहीं किया खान तिकड़ी संग काम? एक्ट्रेस ने बताई वजह