विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stree 2 स्टार Shraddha Kapoor ने अब तक क्यों नहीं किया खान तिकड़ी संग काम? एक्ट्रेस ने बताई वजह

Published: Wed, 21 Aug 2024 05:11 PM (IST)

बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 की सफलता एंजॉय कर रही हैं। दर्शकों को फिल्म की कहानी ...और पढ़ें

श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' हुई सुपरहिट, (X Image)
श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' हुई सुपरहिट, (X Image)

HighLights

  1. स्त्री 2 के लिए श्रद्धा ने बटोरी तारीफें
  2. छप्परफाड़ कमाई कर रही है स्त्री 2
  3. 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर डंका बजा रही हैं। फिल्म ने आते ही झंडे गाड़ दिए। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन एक सवाल जो अक्सर उनके फैंस के मन में आता है, वो ये है कि उन्होंने अब तक खान तिकड़ी शाह रुख खान, आमिर खान या सलमान खान के साथ किसी फिल्म में काम क्यों नहीं किया?

श्रद्धा कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब दिया और खान एक्टर्स के साथ अब तक काम न करने के पीछे की वजह का खुलासा किया।

कहानी को अहमियत देती हैं श्रद्धा

श्रद्धा कपूर ने फिल्मों के चुनाव को लेकर अपने तरीके के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उनके लिए स्क्रिप्ट और कहानी सबसे महत्वपूर्ण होती है। एक्ट्रेस ने अब तक जिन भी फिल्मों में काम किया है, उनका चयन उन्होंने कहानी के आधार पर किया है, न कि केवल किसी बड़े स्टार के साथ काम करने के लिए। खान

एक्टर्स संग काम न करने को लेकर बात करते हुए श्रद्धा कपूर ने शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में कहा कि उन्हें अभी तक बॉलीवुड के 3 खान के साथ काम करने का मौका नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- Stree 2 डायरेक्टर ने बताई 'भेड़िया' के फ्लॉप होने की वजह, अजय देवगन की फिल्म पर डाला इल्जाम!

क्यों नहीं किया खान एक्टर्स संग काम?

उन्होंने कहा, "कई बार आपको कोई फिल्म ऑफर की जाती है, लेकिन अगर आपको लगता है कि किरदार उतना रोमांचक नहीं है या रोल आपके अंदर के कलाकार को चुनौती नहीं देता है, तो आप उस भूमिका को छोड़ देते हैं। मैं जिस तरह का काम चुनती हूं, उसके बारे में मैं बहुत क्लियर हूं। मैं अच्छी फिल्मों, अच्छी कहानियों वाली दिलचस्प फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं, अच्छे निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हूं और अच्छा काम करना चाहती हूं। अगर इन सबका नतीजा अच्छे अभिनेताओं या बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिलता है, तो मैं इसके लिए हां कहने में खुश हूं।"

फुल स्पीड में दौड़ती स्त्री 2

श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 के बारे में बात करें, तो स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई 'स्त्री 2' मल्टीस्टारर 'खेल खेल में', जॉन अब्राहम-स्टारर 'वेदा' और तेलुगु फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' से टकराई और इन सभी को पीछे छोड़ दिया। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म को शाम और रात के शो में सबसे ज्यादा दर्शक मिल रहे हैं। फिल्म ने अब तक 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर आई Shraddha Kapoor के फॉलोअर्स की बाढ़, जानिए 'स्त्री' से कौन आगे-कौन पीछे? 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।