विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stree 2 डायरेक्टर ने बताई 'भेड़िया' के फ्लॉप होने की वजह, अजय देवगन की फिल्म पर डाला इल्जाम!

Published: Wed, 21 Aug 2024 04:11 PM (IST)

स्त्री 2 के निर्देशक अमर कौशिक ने अपनी पिछली फिल्म भेड़िया की असफलता पर बात की है। उन्होंने बताया कि ...और पढ़ें

अमर कौशिक हैं स्त्री 2 और भेड़िया के डायरेक्टर, (X Image)
अमर कौशिक हैं स्त्री 2 और भेड़िया के डायरेक्टर, (X Image)

HighLights

  1. 2022 में रिलीज हुई थी भेड़िया
  2. वरुण धवन थे फिल्म के लीड एक्टर
  3. भेड़िया को मिला था अच्छा रिस्पॉन्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक ने 'भेड़िया' के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अमर कौशिक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे 'दृश्यम 2' की अप्रत्याशित सफलता ने 'भेड़िया' की कमाई पर असर डाला।

वरुण धवन स्टारर 'भेड़िया' और अजय देवगन की 'दृश्यम 2' साल 2022 में कुछ दिनों के अंतर पर रिलीज हुई थी। ऐसे में भेड़िया को घाटा सहना पड़ गया था, लेकिन फिल्म दर्शकों को पसंद आई थी और रिव्यू भी अच्छे मिले थे।

उम्मीद पर नहीं खरी उतरी भेड़िया

अमर कौशिक ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर भेड़िया के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के पीछे के कारण के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "हां। हमारी फिल्म को वो नंबर नहीं मिले जो हम चाहते थे। ऐसा नहीं है कि हमारी फिल्म के आंकड़े खराब थे। हालांकि, हमें आश्चर्य हुआ कि 'जो नंबर हमने सोचा था, वो क्यों नहीं आया' खासकर जब सभी को फिल्म पसंद आई।"

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर आई Shraddha Kapoor के फॉलोअर्स की बाढ़, जानिए 'स्त्री' से कौन आगे-कौन पीछे?

दृश्यम 2 बनी असफलता का कारण

उन्होंने बताया कि दृश्यम 2 की सफलता ने बॉक्स ऑफिस नंबरों को प्रभावित किया था। डायरेक्टर ने आगे कहा, "दृश्यम 2 एक बहुत बड़ी फिल्म बन गई थी और किसी ने इसकी कल्पना नहीं की थी। यही कारण हो सकता है। जब कोई फिल्म इतनी बड़ी और चर्चा का विषय बन जाती है, तो दूसरी फिल्में प्रभावित होती हैं। टिकट भी महंगे थे और दर्शक एक से ज्यादा फिल्में देखना अफोर्ड नहीं कर सकते थे।"

स्त्री 2 में भेड़िया की एंट्री

भेड़िया को मिले अच्छे रिव्यू के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "बाद में कई लोगों ने भेड़िया को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा। इसलिए, जब वो स्त्री 2 में आता है, तो हर कोई जानता है कि वो कौन है और उसी के अनुसार रिएक्ट करता है। ये साबित करता है कि उन्होंने इसे देखा है और इसे पसंद किया है। शुरू में कुछ लोगों को स्त्री 2 में भेड़िया की एंट्री को लेकर डाउट था, लेकिन मैंने तर्क दिया कि 'हमने इस ब्रह्मांड को बनाया है। भेड़िया तो होना ही चाहिए।"

यह भी पढ़ें- स्त्री 2 की सक्सेस से Karan Johar का गर्व से सीना हुआ चौड़ा, बोले- 'कंटेंट सफलता की चाबी' 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।