Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्त्री 2 की सक्सेस से Karan Johar का गर्व से सीना हुआ चौड़ा, बोले- 'कंटेंट सफलता की चाबी',

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 01:29 PM (IST)

    हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) ने इस वक्त सफलता की एक नई मिसाल कायम की है। रिलीज के महज 5 दिनों में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस मूवी ने अ ...और पढ़ें

    करण जौहर को पसंद आई स्त्री 2 (Photo Credit-X)
    करण जौहर को पसंद आई स्त्री 2 (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल
    2. करण जौहर ने की फिल्म की तारीफ
    3. स्त्री 2 की अपार सफलता को लेकर बोले करण

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्त्री 2 फिल्म इस वक्त कामयाबी के रथ पर सवार है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ये मूवी सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। अब धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर ने भी हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 (Stree 2) की अपार सफलता पर खुशी जाहिर की है। 

    करण ने इस मूवी की सक्सेस को हिंदी सिनेमा की सही मायनों में वापसी को करार दिया है और कंटेंट को सफलता की चाबी बताया है। आइए जानते हैं करण जौहर (Karan Johar) ने श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म को लेकर क्या कहा है। 

    स्री 2 को लेकर क्या बोले करण जौहर

    निर्माता दिनेश विजान और डायरेक्टर अमर कौशिक की हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 की दांव एक दम सफल साबित हुऐ है। रिलीज पहले 5 दिन में ही स्त्री 2 ने अपने बजट से दोगुनी कमाई कर ली है। इस मूवी को सक्सेस को लेकर करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। करण ने कहा है- 

    ये भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Day 5: रक्षा बंधन पर 'स्त्री' ने नहीं मानी हार, 5वें दिन कलेक्शन में हुआ बड़ा उलटफेर

    स्त्री 2 की बंपर सफलता सिर्फ मूवी की कामयाबी का जश्न नहीं है, बल्कि पूरे हिंदी सिनेमा की मुख्याधारा की सफलता का जश्न है। महामारी के बाद ऑडियंस के माइंडसेट का आंकलन करना मुश्किल हो रहा है, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर खूब उतार-चढ़ाव देखा गया। लेकिन स्त्री 2 की सक्सेस ने एक ठोस कहानी और जमीनी कंटेंट को वरीयता दी है, जो सफलता की चाबी बना। फिल्म के क्रिएटर और स्टार कास्ट को मेरी तरफ से ढे़र सारी बधाई।

    इस तरह से स्त्री 2 को लेकर करण जौहर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुल मिलाकर कहा जाए तो करण ने स्त्री 2 की सक्सेस को इंडस्ट्री के रियल कमबैक के तौर पर देखा है। 

    खबरें और भी

    स्त्री 2 ने 5 दिन में कमाए 240 करोड़

    14 अगस्त को स्त्री को शाम के प्री शो के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। पहले दिन से लेकर अब तक रिलीज के 5 दिन तक स्त्री 2 ने धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर के दिखाया है। अब तक इस मूवी ने 242 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कारोबार कर लिया है। 

    ये भी पढ़ें- क्या वाकई Karan Johar की फिल्म से निकाले गये थे अभिषेक बनर्जी? Stree 2 एक्टर ने बताई सच्चाई