Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 Box Office Day 5: रक्षा बंधन पर 'स्त्री' ने नहीं मानी हार, 5वें दिन कलेक्शन में हुआ बड़ा उलटफेर

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 11:43 AM (IST)

    Stree 2 Box Office Collection हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 इन दिनों सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक जमकर धूम मचा रही है। कमाई के मामले में श्रद्धा कपूर ...और पढ़ें

    स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Photo Credit-Jagran)
    स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. स्त्री 2 का धमाकेदार प्रदर्शन जारी
    2. रक्षा बंधन के दिन कर डाली इतनी कमाई
    3. बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Stree 2 Day 5 Box Office Collection: निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक अमर कौशिक निर्मित फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने की राह पर चल पड़ी है। रिलीज के पहले 4 दिन ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद मंडे टेस्ट में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की इस हॉरर कॉमेडी जबरदस्त प्रदर्शन कर के दिखाया है। 

    इस बीच स्त्री 2 के पांचवे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रक्षा बंधन की छुट्टी के अवसर पर इस मूवी ने कितने करोड़ का कारोबार किया है। 

    सोमवार को कितनी रही स्त्री 2 की कमाई

    बैक टू बैक हॉलिडे का स्त्री 2 ने जमकर फायदा उठाया है और सिनेमाघरों में इस मूवी को देखने के लिए भारी तादाद में पहुंच रहा है। जिसकी गवाही राजकुमार राव की स्त्री 2 की कमाई दे रही है। हालांकि, रविवार की तुलना में रक्षा बंधन पर इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। लेकिन उतनी नहीं जिससे मेकर्स की चिंता बढ़ सके। 

    ये भी पढ़ें- क्या वाकई Karan Johar की फिल्म से निकाले गये थे अभिषेक बनर्जी? Stree 2 एक्टर ने बताई सच्चाई

    रिलीज के 5वें दिन स्त्री ने 38.40 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। रविवार को ये आंकड़ा 58 करोड़ के आस-पास रहा था। 

    स्त्री 2 का कलेक्शन का ग्राफ 

        दिन         कलेक्शन
       पहला दिन       64.80 करोड़
       दूसरा दिन       35.30 करोड़
       तीसरा दिन       45.70 करोड़
       चौथा दिन       58.20 करोड़
       पांचवा दिन       38.40 करोड़
          कुल       242.40 करोड़

    250 करोड़ के करीब स्त्री 2

    जिस तरह से ओपनिंग डे से लेकर अब तक स्त्री 2 कमाई का सिलसिला चला है, उसके आधार पर ये फिल्म रिलीज के छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का कारोबार करती दिख सकती है। फिलहाल इतनी कमाई से इस मूवी ने अपना बजट तो निकाल लिया है और अब जितना भी ये कमाएगी वो मेकर्स के लिए फायदे का सौदा साबित होगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Stree 2 Fastest 200 Cr Film: क्या रॉकी भाई, क्या तारा सिंह! 'स्त्री' के सामने सबने खड़े किये हाथ