Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khel Khel Mein Box Office Day 2: दूसरे दिन शॉकिंग रहा कलेक्शन, क्या 'खेल खेल में' खेल पाएगी लंबी पारी?

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 08:14 PM (IST)

    अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म खेल खेल में (Khel Khel Mein Box Office Day 2) की ओपनिंग ठीक-ठाक रही। एक्टर की पिछली रिलीज सरफिरा (2.5 करोड़) से ओपनि ...और पढ़ें

    'खेल खेल में' बॉक्स ऑफिस डे 2, (X Image)
    'खेल खेल में' बॉक्स ऑफिस डे 2, (X Image)

    HighLights

    1. शानदार रही फिल्म की ओपनिंग
    2. दूसरे दिन आंकडों में आया बदलाव
    3. मल्टीस्टारर फिल्म है खेल खेल में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'खेल खेल में' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन बड़ा झटका खाया है। फिल्म ने पहले दिन मजबूत शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई।

    फिल्म 'खेल खेल में' को लेकर दर्शकों में पहले दिन उत्साह देखा गया था, लेकिन दूसरे दिन की कमाई में गिरावट से फिल्म की आगे की बॉक्स ऑफिस यात्रा पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं, और दर्शकों का जुड़ाव पहले दिन की तुलना में कमजोर दिखाई दे रहा है।

    शानदार रही फिल्म की ओपनिंग

    'खेल खेल में' के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिकना शुरुआत से चैलेंजिंग था, क्योंकि मुकाबले में श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 और जॉन अब्राहम की वेदा थी। हालांकि, फिर भी 'खेल खेल में' ने ओपनिंग डे पर मामला संभाल लिया, लेकिन फिल्म ये रफ्तार बनाए रखने में दूसरे ही दिन चूक गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 15 अगस्त को रिलीज हुई 'खेल खेल में' 5.05 करोड़ के साथ टिकट खिड़की पर खाता खोला था।

    यह भी पढ़ें- Khel Khel Mein: जिस इटैलियन मूवी का रीमेक है अक्षय कुमार की फिल्म, उसके नाम दर्ज है अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

    24 घंटे में 4 करोड़ का घाटा

    दूसरे दिन फिल्म ने केवल 91 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो पहले दिन के मुकाबले काफी कम है। हालांकि, ये अंतिम आंकड़े नहीं हैं, इनमें फेरबदल संभव है। 'खेल खेल में' दूसरे ही दिन लगभग 4 करोड़ का घाटा सहा है। हालांकि, वीकेंड पर फिल्म को थोड़ी राहत मिल सकती है। (जागरण इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता)

    खबरें और भी

    क्या खेल पाएगी लंबी पारी?

    अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' दर्शकों को सिनेमा हॉल तक खींचने में असफल रही। इसके अलावा, अन्य बड़ी फिल्मों के मुकाबले में 'खेल खेल में' को कम शो मिलना भी एक कारण हो सकता है। अब सभी की नजरें तीसरे दिन की कमाई पर हैं, जो ये तय करेगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेल भी पाएगी या नहीं। 

    यह भी पढ़ें- रीमेक फिल्मों की वजह से बिगड़ा Akshay Kumar का गणित? पिछले 2 साल से करियर पर लगा ग्रहण