Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रीमेक फिल्मों की वजह से बिगड़ा Akshay Kumar का गणित? पिछले 2 साल से करियर पर लगा ग्रहण

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 05:38 PM (GMT+05:30)

    फिल्म खेल खेल में से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जो उम्मीदें लगाकर बैठे थे वो शायद टूटती हुई नजर आ रही हैं। रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर खेल खेल में ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार और उनकी रीमेक मूवीज (Photo Credit-Jagran)
    अक्षय कुमार और उनकी रीमेक मूवीज (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. खेल खेल में नहीं मिली अच्छी ओपनिंग
    2. बॉक्स ऑफिस 3 साल से रुठी अक्षय की किस्मत
    3. रीमेक फिल्मों का दांव एक्टर पर पड़ा उल्टा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए इस वक्त कुछ भी अच्छा नहीं गुजरा रहा है। निर्देशक मुदस्सर अजीज की खेल खेल में (Khel Khel Mein) से भी अक्की के करियर का खेल बनता नहीं दिख रहा है। क्योंकि 15 अगस्त की छुट्टी के मौके पर भी बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म डबल डिजिट में एंट्री नहीं मार सकी है।

    अक्षय कुमार के गिरते बॉक्स ऑफिस ग्राफ का एक बड़ा कारण रीमेक फिल्मों को निरंतर अंतराल पर करना माना जा रहा है, खेल खेल में भी उसी लीग की मूवी है। आइए जानते हैं कि कैसे पिछले 2 साल में रीमेक मूवीज ने सुपरस्टार के करियर पर ग्रहण लगाया है।

    रीमेक का दांव अक्षय कुमार पर पड़ा उल्टा

    बेशक आज रीमेक फिल्मों का दांव अक्षय कुमार के लिए उल्टा पड़ गया है। लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब उन्होंने राउड़ी राठौर, हॉलिडे और गब्बर इज बैक जैसी कई रीमेक मूवीज के जरिए बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया था। इन फिल्मों की कमाई क्रमश: 133.25 करोड़, 112.45 करोड़ और 87.55 करोड़ रही थी। 

    ये भी पढ़ें- Khel Khel Mein: जिस इटैलियन मूवी का रीमेक है अक्षय कुमार की फिल्म, उसके नाम दर्ज है अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

    हालांकि, अब दौर बदल गया है और रीमेक मूवीज को लेकर ऑडियंस भी काफी चतुर हो गई है। क्योंकि ओटीटी का जमाना आ गया है। जो साउथ इंडस्ट्री की मूवी आती हैं, उन्हें कुछ दिनों बाद दर्शक ओटीटी पर देख लेते हैं। उदाहरण के तौर पर अक्की की सरफिरा को ले सकते हैं, जिसका ऑरिजिनल वर्जन सूर्रारई पोटरू साल 2020 में ही ओटीटी पर हिंदी में आ गया था।

    खबरें और भी

    बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला रीमेक का सिक्का

    साल 2022 से अक्षय कुमार ने तीन चार रीमेक फिल्में की हैं, जिनमें बच्चन पांडे, सेल्फी, सरफिरा और अब खेल खेल में शामिल हो रही है। खेल खेल में को छोड़कर बाकी मूवीज साउथ सिनेमा की आधिकारिक कॉपी हैं। 

        फिल्म      ओरिजिनल फिल्म     कमाई
       बच्चन पांडे    जिगरथंडा (तमिल)      49.98 करोड़
        सेल्फी    ड्राइविंग लाइसेंस (मलयालम)     16.85 करोड़
        सरफिरा   सूर्रारई पोटरू (तमिल     22.13 करोड़

    इन आंकड़ों से ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि पिछले 24 महीने में रीमेक फिल्में करना किसी भी तरह से अक्षय कुमार के लिए फायदे का सौदा साबित नहीं हुआ है। 

    इटैलियन मूवी की रीमेक निकली खेल खेल में

    अक्षय कुमार के फैंस ये सोच रहे थे कि खेल खेल में एक ओरिजिनल लीग की फिल्म होगी। लेकिन उनको ये जानकर झटका लगेगा कि ये एक इटैलियन फिल्म परफेती स्कोनोशुति (Perfetti Sconosciuti) का ऑफिशियल रीमेक है।

    इस बार अक्की ने देश की बाहर की फिल्म चुनी है, लेकिन ये कितनी अधिक असरदार साबित होगी, उसका अनुमान खेल खेल में के 5 करोड़ के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगाया जा सकता है। 

    ये भी पढ़ें- दो बार पहले भी बन चुकी है Khel Khel Mein, फर्स्ट वाली का रीमेक थी अक्षय कुमार की 'खिलाड़ी'?