यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'तारा सिंह' पर चल गया 'स्त्री' का जादू, Sunny Deol बोले- 'बॉक्स ऑफिस पर जोरदार मानसून'
बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त स्त्री 2 (Stree 2) मूवी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक ...और पढ़ें

HighLights
- स्त्री 2 की सक्सेस पर बोले सनी देओल
- बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है स्त्री 2
- सनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खास पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) की सफलता का शोर इस वक्त सिनेमा जगत में जोरो-शोरों से मच रहा है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की इस हॉरर कॉमेडी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई के मामले में जमकर गदर मचाया है। सेलेब्स भी स्त्री 2 की प्रशंसा करते हुए नहीं थक रहे हैं।
अब इस कड़ी में नया नाम गदर 2 सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) का शामिल हो रहा है। सनी ने स्त्री 2 की तारीफ करते हुए, बॉक्स ऑफिस (Stree 2 Box Office) पर फिल्म की अपार सफलता को लेकर खुशी जाहिर की है। आइए एक नजर तारा सिंह के अपने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या-क्या कहा है।
सनी देओल ने की स्त्री 2 की तारीफ
गुरुवार को सनी देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इंस्टा स्टोरी में सनी ने निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म स्त्री 2 के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। गदर 2 (Gadar 2) के तारा सिंह ने लिखा है-
ये भी पढ़ें- किसने दिया था 'स्त्री' का टाइटल, Rajkummar Rao से पहले किसे ऑफर हुई थी भूतिया फिल्म?
बॉक्स ऑफिस पर जोरदार मानसून लाने और दर्शकों को खुश करने के लिए स्त्री 2 और पूरी टीम को मेरी तरफ से ढ़ेर सारी बधाई। ये जारी रहना चाहिए।

इस तरह से सनी ने स्त्री 2 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर से पहले निर्माता करण जौहर भी स्त्री 2 की तारीफ में कसीदे पढ़ चुके हैं। बता दें ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज 8 दिनों बाद 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है।
खबरें और भी
सनी देओल की अपकमिंग मूवीज
गदर 2 अपार सफलता के बाद सनी देओल सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन उनकी आने वाली मूवीज की लिस्ट काफी लंबी है। इनमें सफर, बॉर्डर 2, लाहौर 1947, बाप, रामायण और गदर 3 के नाम पाइपलाइन में हैं। फैंस को सनी की इन मूवीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। मालूम हो कि एक्शन अवतार में सनी देओल को बड़े पर्दे पर देखना हर किसी को पसंद आता है।