विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजान से मुझे कोई समस्या नहीं पर सोनू के विचारों का भी सम्मान जरूरी - कंगना

By Rahul soniEdited By:
Updated: Sat, 22 Apr 2017 12:21 PM (IST)

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई में एक फैशन शो में रैंप पर शो स्टॉपर बनी थी।

अजान से मुझे कोई समस्या नहीं पर सोनू के विचारों का भी सम्मान जरूरी - कंगना
अजान से मुझे कोई समस्या नहीं पर सोनू के विचारों का भी सम्मान जरूरी - कंगना

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मुंबई में शुक्रवार को हुए एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें अजान से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सिंगर सोनू निगम के मत का भी सम्मान करना चाहिए क्योंकि वह उनका अपना विचार है।

पॉपुलर सोनू निगम के ट्विट को लेकर मचे बवाल के बाद अब कंगना रनौत ने इस बारे अपनी बात रखी है। हालही में एक कार्यक्रम में पहुंची कंगना रनौत ने कहा कि, उन्हें अजान से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन सोनू निगम के मत का भी सम्मान करना चाहिए क्योंकि वह उनका अपना विचार है। कंगना कहती है ''मैं किसी और के लिए नहीं कह सकती लेकिन मुझे व्यक्तिगत तौर पर अजान पसंद है। जब मैं 'तनु वेड्स मनु' की शूटिंग कर रही थी लखनऊ में उस समय मुझे वहां का माहौल पसंद आया था। मैं सिर्फ अपने लिए बोल सकती हूं। कोई भी धार्मिक गतिविधियां होती हैं चाहे वो गुरुद्वारे में हो या भगवदगीता का पाठ हो या अजान हो मुझे निजी तौर पर बहुत पसंद है और मैं हर जगह जाती हूं चाहे वो मस्जिद हो, मंदिर हो या चर्च हों। क्रिसमस के समय भी जाते हैं। यह मैं अपनी बात कर रही हूं। इसका मतलब यह नहीं है कि जो वह (सोनू निगम) कह रहे हैं उसपर विचार नहीं किया जा सकता। वह उनका मत है और उनके मत का भी सम्मान किया जाना चाहिए। मुझे लगता है सोशल मीडिया को लाने का कारण ही यही है।''

यह भी पढ़ें: सोहा अली प्रेग्नेंट, इसी साल परिवार में आयेगा नन्हा मेहमान

गौरतलब है सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में लाउडस्पीकर के अजान के दौरान इस्तेमाल को लेकर ट्विट कर आपत्ति जताई थी। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई में एक फैशन शो में रैंप पर शो स्टॉपर बनी थी।