Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Batwara 1947 के पोस्टर में कनिका कपूर को कियारा आडवाणी समझ बैठे थे लोग, अब एक्ट्रेस बोलीं- 'इतनी ज्यादा तुलना...

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:40 AM (IST)

    एक्ट्रेस कनिका कपूर (Kannika Kapur) को लोग कियारा आडवाणी (Kiara Advani) समझ लेते हैं। बंटवारा 1947 के पोस्टर से हुए कन्फ्यूजन के बाद उन्होंने रिएक्शन ...और पढ़ें

    कियारा आडवाणी बुलाने पर कनिका कपूर ने किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

    कियारा आडवाणी बुलाने पर कनिका कपूर ने किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में लगभग एक जैसी दिखने के कारण अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल (Sneha Ullal) की तुलना ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से, जरीन खान की तुलना कटरीना कैफ (Katrina Kaif) से की जा चुकी है।

    अब तुलनाओं की इस कड़ी में सीरियल 'एक-दूजे के वास्ते 2' और फिल्म 'दोनों' की अभिनेत्री कनिका कपूर (Kanikka Kapur) का नाम भी शामिल हो गया है। वह आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) में नजर आएंगी।

    कनिका को कियारा समझ लेते हैं लोग

    जैसे ही फिल्म का पोस्टर जारी हुआ, कनिका को देखते ही कुछ लोगों ने उन्हें अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) समझ लिया, तो कुछ ने उनकी तुलना कियारा से करनी शुरू कर दी। कनिका का चेहरा भी कियारा जैसा दिखता है। हालांकि, इस तुलना से कनिका को कोई समस्या नहीं है।

    Batwara 1947 actress

    कियारा आडवाणी समझने पर हंसी थीं कनिका कपूर

    कनिका कपूर, कियारा आडवाणी से तुलना पर कहती हैं, "जब मैंने देखा कि पोस्टर में लोगों ने मुझे कियारा समझ लिया है, तो मैं बहुत हंसी। लोगों ने मेरी तुलना (कियारा से) पहले भी की है, लेकिन इतनी ज्यादा कभी नहीं। मैं तो बस हंस रही थी कि शायद जब वे फिल्म देखेंगे, तो उसमें कियारा को ढूंढेंगे, लेकिन वहां मुझे पाएंगे।"

    कियारा आडवाणी संग तुलना से नहीं दिक्कत

    कनिका कपूर का कहना है कि उन्हें तुलना से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे इससे (तुलना) कोई समस्या नहीं है। लोगों ने मुझसे पहले ही बहुत कहा है कि मैं उनकी तरह दिखती हूं।" एक्ट्रेस ने बताया कि इससे पहले उनकी वेब सीरीज 'इमेच्योर सीजन 2' आने के बाद भी लोगों ने उनकी तुलना कियारा से की थी।

    Kannika Kapur

    बता दें कि राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947 Release Date) में कनिका कपूर, सनी देओल, करण देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया गया ह।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान हमारी 'मौसी'...' Sunny Deol ने बंटवारा 1947 के प्रमोशन पर दिया अनोखा जवाब, पिता धर्मेंद्र का बताया किस्सा

    यह भी पढ़ें- क्या Batwara 1947 में करण देओल के अपोजिट नजर आएंगी कियारा आडवाणी? लेटेस्ट पोस्टर से फैंस हुए कंफ्यूज