Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कांतारा चैप्टर 1' एक्टर ने मजबूरी में छोड़ी Toxic, इस कारण नहीं बन पाया 200 करोड़ की फिल्म का हिस्सा

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 09:39 AM (IST)

    यश की फिल्म टॉक्सिक के पैन इंडिया रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में 'कांतारा चैप्टर 1' में राजा कुलशेखरा भी नजर आने वाले थे, ले ...और पढ़ें

    यश की टॉक्सिक से क्यों बाहर हुए गुलशन देवैया/ फोटो- Instagram

    यश की टॉक्सिक से क्यों बाहर हुए गुलशन देवैया/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. टॉक्सिक से मजबूरी में इस एक्टर ने किया किनारा

    2. कांतारा चैप्टर 1 से पहले मिला था फिल्म का ऑफर

    3. धुरंधर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी टॉक्सिक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। केजीएफ 2 के बाद एक बार यश फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए कमर कस चुके हैं। साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म में उनकी पैन इंडिया रिलीज फिल्म टॉक्सिक भी शामिल है, जो बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर-2' (Dhurandhar 2) के साथ टक्कर लेगी।

    यह एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं। इस फिल्म में कियारा आडवाणी लेकर नयनतारा, अक्षय ओबेरॉय, हुमा कुरैशी सहित एक ही साथ कई सितारे नजर आएंगे। हालांकि, अब एक एक्टर ने फिल्म टॉक्सिक छोड़ने की वजह बताई है। 

    'कांतारा' एक्टर के साथ टॉक्सिक के सेट पर हुआ बुरा बर्ताव

    ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' में राज कुलशेखरा का किरदार निभा चुके अभिनेता गुलशन देवैया, यश की टॉक्सिक का भी हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही गैंगस्टर ड्रामा फिल्म से किनारा कर लिया। उन्होंने स्क्रीन स्पॉटलाइट से बातचीत के दौरान इस फिल्म को यश की फिल्म को छोड़ने की वजह बताई है। 

    यह भी पढ़ें- यश की Toxic में 'कांतारा' की राजकुमारी की एंट्री, कातिलाना है Rukmini Vasanth का फर्स्ट लुक

    गुलशन देवैया ने कहा, "मुझे कांतारा से काफी समय पहले ही टॉक्सिक ऑफर हुई थी। निर्देशक गीतू मोहनदास से मेरी लंबी लॉन्ग चैट हुई थी, वह मुझे फिल्म में लेना चाहते थे। कई कारणों से हम साथ काम नहीं कर पाए, खास तौर पर शेड्यूल मैच न होने के कारण। वह बहुत बड़ी फिल्म है और अलग-अलग पार्ट्स में है। मेरे साथ पहले ही कुछ चीजें ऐसी थीं, जो मैनेज करना मुश्किल हो रहा था और दूसरा फ्रेंचाइज लेवल प्रोजेक्ट लेना, वह वर्कआउट नहीं हो पाया, मैं नहीं कर पाया।"

    खबरें और भी

    yash toxic-gulshan devaiya  (1)

    क्या है यश की टॉक्सिक की कहानी?

    रिपोर्ट्स की मानें तो यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' की कहानी 1980 के दशक के गोवा की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है, जिसमें उस समय के दौर के ड्रग कार्टेल और माफिया साम्राज्य को दिखाया गया है। जिसमें एक धोखा कैसे बदले की भावना में बदलता है, यह बताया है।नयनतारा जहां फिल्म में गंगा का किरदार निभा रही हैं, तो वहीं कियारा आडवाणी नाडिया बनी हैं, वहीं तारा सुतारिया का किरदार रेबेका का है और हुमा कुरैशी एलिजाबेथ की भूमिका में नजर आएंगी। 

    yash toxic

    हालांकि, यश का किरदार टॉक्सिक में क्या होगा, इस पर मेकर्स ने अभी भी तक सस्पेंस बना रखा है। यश की तमिल-तेलुगु, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ भाषा में रिलीज ये फिल्म 'धुरंधर-2' के साथ 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी।

    यह भी पढ़ें- KISS कंट्रोवर्सी के बीच किसका कत्ल करने निकलीं Tara Sutaria? बंदूक संग एक्ट्रेस का टॉक्सिक लुक हुआ वायरल