Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kantara Chapter1 के नए टीजर ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कनें, बस कुछ ही दिनों में होगी रिलीज

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 02:51 PM (IST)

    होम्बले फिल्म्स की मच अवेटेज फिल्म कंतारा चैप्टर 1 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। साल 2022 में आई कंतारा की सफलता के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया ...और पढ़ें

    कंतारा के एक सीन में ऋषभ शेट्टी (फोटो-इंस्टाग्राम)
    कंतारा के एक सीन में ऋषभ शेट्टी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. दो अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
    2. सामने आया कंतारा - चैप्टर 1 का नया टीजर
    3. कनकवती के किरदार में नजर आएंगी रुक्मिणी वसंत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। होम्बले फिल्म्स की मच अवेटेड फिल्म 'कंतारा: चैप्टर 1' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2022 में आई कंतारा ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब दर्शकों को 'कंतारा: चैप्टर 1' के साथ इसका प्रीक्वल देखने को मिलेगा, जो दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा देगा। मूवी को रिलीज होने में एक महीना से भी कम समय बचा है।

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    'कंतारा: चैप्टर 1' की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बेहतरीन अभिनय, विशाल कैनवास पर तैयार की गई ये कहानी बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें- Rishab Shetty की Kantara Chapter 1 को मिल गई हीरोइन, खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज से भी आगे

    रिलीज हुआ नया टीजर

    कुछ समय पहले ऋषभ शेट्टी का एक बिल्कुल अलग अवतार वाला पोस्टर रिलीज किया गया था,जिसने सभी को दंग कर दिया था। वहीं मूवी में दो नए कैरेक्टर की एंट्री हुई है। निर्माताओं ने गुलशन देवैया को कुलशेखर और रुक्मिणी वसंत को कनकवती के रूप में पेश किया। फिल्म से उनका लुक पोस्टर वायरल हुआ था। वहीं हाल ही में मेकर्स ने इसका एक नया टीजर जारी किया है जिसमें ऋषभ शेट्टी का एकदम फीयर्स अवतार देखने को मिल रहा है। क्लिप में कंतारा पार्ट 1 और इसके आने वाले प्रीक्वल की झलक दिखाई गई है।

    शूट हुआ एक बहुत ही स्पेशल सीन

    होम्बेल फिल्म्स साल 2022 में आई अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। निर्माताओं ने कंतारा: चैप्टर 1 के लिए राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ एक बड़ा वॉर सीन तैयार किया है, जिसमें 500 से ज्यादा स्किल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल हैं। यह दृश्य 25 एकड़ के एक पूरे कस्बे में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में, 45-50 दिनों में शूट किया गया है। इसे इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री में सबसे बड़ा सीक्वेंस माना जा रहा है।

    खबरें और भी

    क्या है कंतारा की कहानी?

    कंतारा चैप्टर 1 की कहानी कर्नाटक के कदंब काल पर आधारित है। कदंब कर्नाटक के कुछ हिस्सों के महत्वपूर्ण शासक थे और उन्होंने इस क्षेत्र की वास्तुकला और संस्कृति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस काल को भारतीय इतिहास का स्वर्णिम काल माना जाता है।

    यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 से गुलशन देवैया का फर्स्ट लुक आउट, ऋषभ शेट्टी को देंगे टक्कर?