विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office पर फिर गदर मचाने की तैयारी में ऋषभ शेट्टी, इतने दिन में शुरू होगी Kantara: Chapter 1 की शूटिंग

Published: Tue, 30 Apr 2024 04:24 PM (IST)

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म की रिलीज ...और पढ़ें

इतने दिन में शुरू होगी Kantara: Chapter 1 की शूटिंग/ Photo- Twitter
इतने दिन में शुरू होगी Kantara: Chapter 1 की शूटिंग/ Photo- Twitter

HighLights

  1. कांतारा: चैप्टर 1 की इतने दिनों में शूटिंग होगी स्टार्ट
  2. फिल्म का सेट बनकर है तैयार
  3. 2022 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म कांतारा का है प्रीक्वल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर हड़कंप मचा दिया था। ओरिजनली कन्नड़ में बनी इस फिल्म को रीजनल भाषा में जिस कदर फिल्म को प्यार मिला, उसे देखते हुए होम्ब्ले फिल्म प्रोडक्शन में पैन इंडिया इस फिल्म को रिलीज किया।

ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में 79 करोड़ और दुनियाभर में 400 करोड़ का बिजनेस किया था। कांतारा की सफलता के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के प्रीक्वल कांतारा: चैप्टर 1 को लेकर घोषणा की थी। अब हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है। कब और कहां होगी फिल्म की शूटिंग, चलिए जानते हैं।

यहां पर शूट होगा कांतारा: चैप्टर 1 का पहला शेड्यूल

होम्बले फिल्म्स के बैनर तले 'कंतारा: चैप्टर 1' है, जिसका फैंस और दर्शकों द्वारा बड़ी उम्मीदों के साथ बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। । हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' की शूटिंग हफ्ते भर में शुरू होने वाली है।

यह भी पढ़ें: 'कांतारा 2' में Rishab Shetty के साथ काम करने का सुनहरा मौका, एक्टर ने बताया अप्लाई करने का क्या है तरीका

फिल्म का पहला शेड्यूल 20 दिन का होगा, फिल्म में जितने भी अहम सीन्स हैं उन्हें जंगलों में शूट किया जाएगा। इसके अलावा फिल्म की आगे की शूटिंग के लिए कुंडापुर में सेट बनाया गया है, जहां फिल्म की आगे की शूटिंग होगी। ऋषभ शेट्टी के कांतारा: चैप्टर 1 को और भी दिलचस्प बनाने में मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

600 लोगों ने तैयार किया है विशाल सेट

कांतारा: चैप्टर 1 की शूटिंग के लिए 200x200 फीट का एक विशाल सेट बना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का सेट बनाने के लिए मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से 600 बढ़ई और स्टंट मास्टर्स को काम पर रखा गया है। फाइनल सेट बनने से पहले कारपेंटर और पूरी टीम को ये बताया गया है कि उन्हें किस तरह का सेट चाहिए।

आपको बता दें कि कांतारा: चैप्टर 1 को डायरेक्ट करने के साथ-साथ ऋषभ शेट्टी फिल्म में अभिनय भी करेंगे। फिल्म का म्यूजिक अजनीश लोकनाथ द्वारा तैयार किया गया है, और सिनेमैटोग्राफी की कमान अरविंद कश्यप संभाल रहे हैं। कांतारा: चैप्टर 1 को मेकर्स 2024 में ही रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: IFFI 2023: 'पंचायत सीजन 2' और 'कांतारा' को पुरस्कार, हॉलीवुड एक्टर माइकल डगलस को सत्यजीत रे अवॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।