विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kantara Chapter 1 Trailer: दिलजीत के बाद कांतारा से जुड़ा बॉलीवुड का ये सुपरस्टार, यूजर्स बोले- बजट कहां जाएगा

Published: Sat, 20 Sep 2025 11:11 AM (GMT+05:30)

Kantara Chapter 1 Trailer Release कांतारा का धमाका एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर होने वाला है। जल्द सिनेमाघरों ...और पढ़ें

कांतारा चैप्टर 1 से जुड़ा ये बॉलीवुड सुपरस्टार/ फोटो- Instagram
कांतारा चैप्टर 1 से जुड़ा ये बॉलीवुड सुपरस्टार/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर होगा धमाकेदार
  2. ऋषभ शेट्टी के साथ जुड़ गया है ये सुपरस्टार
  3. यूजर्स को सताई कांतारा के बजट की चिंता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया था, उसे अब तक फैंस नहीं भूल पाए हैं। कन्नड़ भाषा में बनी ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म की कहानी ने सिर्फ साउथ ऑडियंस का नहीं, बल्कि बॉलीवुड के हार्डकोर फैंस का भी दिल जीता था।

400 करोड़ से ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली इस फिल्म के प्रीक्वल 'कांतारा चैप्टर-1' जब घोषणा हुई थी, तो फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। ये उत्सकुता बनी रहे इसलिए मेकर्स जल्द ही फिल्म का ट्रेलर ऑडियंस के सामने लेकर आएंगे। इस फिल्म के मेकर्स को ट्रेलर लॉन्च से पहले होम्बले फिल्म्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए कांतारा-चैप्टर 1 के साथ एक बॉलीवुड सुपरस्टार को जोड़ दिया है।

कांतारा चैप्टर 1 से जुड़ा बॉलीवुड ये सुपरस्टार 

जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर सोमवार यानी कि नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर को रिलीज होने वाला है। हिंदी-तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हो रही इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार जुड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Trailer: बज गया बिगुल! इस दिन आएगा 'कांतारा चैप्टर 1' का ट्रेलर, मेकर्स ने किया एलान

हाल ही में होम्बले फिल्म प्रोडक्शन में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि 'कांतारा चैप्टर-1' का हिंदी ट्रेलर कोई और नहीं, बल्कि कृष 4 एक्टर ऋतिक रोशन करने वाले हैं। हाथ में नगाड़ा पकड़े 'शिवा' के ढोल पर ऋतिक रोशन की फोटो लगी हुई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जब एक प्रकृति की शक्ति सुपरस्टार की आग से मिलती है। कांतारा का हिंदी ट्रेलर शानदार अभिनेता ऋतिक रोशन लॉन्च करेंगे। कई लीजेंड्स, कई भाषाएं। 

ऋतिक रोशन के नाम से झूम उठे फैंस 

होम्बले फिल्म प्रोडक्शन की इस फिल्म को देखने के बाद जहां कई फैंस अपनी खुशी नहीं रोक पा रहे हैं, तो वहीं किसी को बजट की चिंता सताने लगी है। एक यूजर ने लिखा, "ये ऋतिक रोशन के फैंस के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या ये फिल्म हैं, अगर हैं तो बजट का क्या होगा"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "बेस्ट डिसीजन"।

खबर है कि ऋतिक रोशन आने वाले समय में होम्बले फिल्म्स के साथ एक बड़ी पिक्चर करने वाले हैं। ऋतिक रोशन से पहले दिलजीत दोसांझ इस फिल्म से जुड़े थे। उन्होंने कांतारा के लिए म्यूजिक एल्बम रिकॉर्ड किया है। कांतारा चैप्टर 1 के ट्रेलर की बात करें तो मूवी का ट्रेलर 22 सितंबर को 12 बजकर 45 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter1 के नए टीजर ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कनें, बस कुछ ही दिनों में होगी रिलीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।