यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Virat Kohli की आईपीएल टीम के सपोर्ट में उतरा ये साउथ एक्टर, क्या बदल जाएगा RCB का नाम?
IPL 2024 का आगाज बहुत जल्द होने वाला है। विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से इस बार भी हर किसी को काफी उम्मीदें हैं। इस बीच साउथ सिनेमा के सु ...और पढ़ें

HighLights
- RCB के सपोर्ट में ऋषभ शेट्टी
- विराट कोहली की वजह से पॉपुलर आरसीबी की टीम
- IPL 2024 में क्या बदलने वाला बैंगलोर की टीम का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल 2024 का शंखनाद बस कुछ ही दिन बाद होने वाला है। इस लीग की सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने अपनी कमर कस ली है। इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे लोकप्रिय टीम में विराट कोहली (Virat Kohli) की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम भी शामिल रहता है।
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार लंबे समय से आरसीबी (RCB) को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। इस बार कांतारा मूवी फेम ऋषभ शेट्टी भी विराट कोहली की आईपीएल टीम के समर्थन में आगे आ गए हैं और उन्होंने टीम के नाम बदलने को लेकर एक हिंट दिया है, जो अब चर्चा का कारण बन गया है।
आरसीबी की सपोर्ट में ऋषभ शेट्टी
कांतारा जैसी शानदार मूवी बनाने के लिए ऋषभ शेट्टी का नाम काफी जाना जाता है। लेकिन फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को लेकर वह चर्चा में हैं। बुधवार को ऋषभ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

दरअसल उनका ये वीडियो आईपीएल टीम आरसीबी का एक प्रमोशनल वीडियो है, जिसमें ऋषभ निराले अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इसमें तीन भैसों के ऊपर विराट कोहली वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के नाम के कवर पड़े हुए हैं। जिस पर बैंगलोर लिखा है ऋषभ उसे हटाने के लिए बोलते हुए दिख रहे हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
इससे ये साफ जाहिर होता है कि हो सकता है के आईपीएल के नए सीजन से पहले टीम के नाम में फेरबदल किया जा सकता है। 19 मार्च को टीम के अनबॉक्स इवेंट में इस राज से भी पर्दा उठा दिया जाएगा। बता दें कि आरसीबी टीम के कप्तान इस बार भी फॉफ डुप्लेसिस होने वाले हैं।
कांतारा 2 में दिखेंगे ऋषभ शेट्टी
साल 2022 में आई फिल्म कांतारा की अपार सफलता के बाद फैंस इसके सीक्वल का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऋषभ शेट्टी स्टारर कांतरा 2 का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसे देखकर फिल्म के लिए प्रशंसकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।