यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Mandir Consecration: ऋषभ शेट्टी के घर पहुंचा राम मंदिर उद्घाटन का न्योता, Kantara 2 एक्टर ने जताई खुशी
Ram Mandir Pran Pratishtha राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में तैयारियों अंतिम चरण पर हैं। रामलला की प्रतिष्ठा में बस अब कुछ ही दिन का समय ...और पढ़ें

HighLights
- राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होंगे ऋषभ शेट्टी
- ऋषभ शेट्टी के अलावा ये साउथ सेलेब्स भी जाएंगे अयोध्या
- 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन समारोह
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rishab Shetty Ram Mandir Consecration: अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अब से बस कुछ ही दिन समय शेष रह गया है। इस खास समारोह को लेकर राम नगरी यानी अयोध्या में तैयारियां जोरों-शोरो से चल रही हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं फिल्मी दुनिया के तमाम सेलेब्स को इस रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण भेजे जाने के सिलसिला जारी है। ऐसे में अब कांतारा मूवी फेम एक्टर ऋषभ शेट्टी को राम मंदिर उद्घाटन के लिए न्योता मिला है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।
राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होंगे ऋषभ शेट्टी
फिल्म कांतारा से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले ऋषभ शेट्टी हर किसी के फेवरेट माने जाते हैं। ऐसे में अब जब उनको लेकर कोई अपडेट सामने आता है तो उस पर चर्चा होना तो बनती है। शुक्रवार को ऋषभ शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है।

इन फोटो में आप देख सकते हैं कि कांतारा 2 एक्टर के हाथों में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र भी नजर आ रहा है। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में ऋषभ शेट्टी ने लिखा है-
मैं इस अवसर के लिए खुद को बहुत आभारी समझ रहा हूं। मेरे दिल में इस उपकार की भावनाओं का भाव उमड़ रहा है।
इस तरह से राम मंदिर समारोह के लिए मिलने वाले निमंत्रण से ऋषभ शेट्टी काफी ज्यादा खुश हूं, जिसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर जताई है।
खबरें और भी
ऋषभ शेट्टी के अलावा ये साउथ सेलेब्स भी जाएंगे अयोध्या
ऋषभ शेट्टी के अलावा साउथ सिनेमा के तमाम फिल्मी सितारों को राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है।
इस मामले में रजनीकांत, रामचरण और धनुष जैसे अन्य साउथ फिल्म के कलाकारों के नाम शामिल हैं। बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मौजूदा समय में पूरी अयोध्या राममय हो रखी है।