यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Bhajan: भगवान राम को समर्पित हैं भजन सम्राट रवीद्र जैन के ये गीत, प्लेलिस्ट सुन मन हो जाएगा मंत्रमुग्ध
Ravindra Jain Ram Bhajan भजन सम्राट रवींद्र जैन बेशक हमारे बीच नहीं रहे लेकिन भजन आज भी लोग सुनन पसंद करते हैं। खासतौर पर भगवान राम समर्पित रवींद्र जै ...और पढ़ें

HighLights
- रवींद्र जैन के भजन हैं शानदार
- इन राम भजनोंं के लिए याद किए जाते हैं रवींद्र जैन
- राम मंदिर उद्घाटन माहौल जरूर सुनें ये राम भजन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रवीन्द्र जैन एक इंडियन म्यूजिक कंपोजर, गीतकार और प्लेबैक सिंगर थे। उन्होंने 1970 के दशक की शुरुआत में कई हिट फिल्मों के लिए संगीत बनाकर अपने करियर की शुरुआत की थी। इस लिस्ट में चोर मचाये शोर (1974), गीत गाता चल (1975), चितचोर (1976) और अंखियों के झरोखों से (1978), नदिया के पार (1982), राम तेरी गंगा मैली (1985) और विवाह (2006) जैसी फिल्मों के गाने शामिल हैं।
उन्होंने रामानंद सागर के महाकाव्य रामायण (1987) सहित कई फिल्मों और टीवी शो के लिए संगीत तैयार किया, जो आइकोनिक बन गए। जब भी रामायण के संगीत की बात आती है तो रवीन्द्र जैन का नाम सबसे पहले आता है क्योंकि रवीन्द्र जैन धारावाहिक रामायण के संगीतकार थे। इसके अलावा उन्होंने रामायण के कई बेहतरीन गानों को भी अपनी आवाज दी है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में भगवान राम पर बने उनके कौन से भजन शामिल हैं।
राम भक्त ले चला रे राम की निशानी
इस लिस्ट में सबसे पहला रवीन्द्र जैन का भजन 'राम भक्त ले चला रे राम की निशानी' शामिल है। यह भक्ति गीत आदर, निष्ठा और त्याग की भावनाओं की अनुभूति कराता है।
रघुराई हे रघुराई पग धोकर नांव चढ़ियो
इस लिस्ट में दुसरा गाना 'रघुराई हे रघुराई पग धोकर नांव चढ़ियो' है। दरअसल, केवट श्री राम के चरण धोकर नाव में बैठना चाहता था ताकि उन पर प्रभु श्री राम की कृपा हो सके।
खबरें और भी
राम नाम आधार
रवीद्र जैन की शानदार भजन गीत में राम नाम आधार भजन भी शामिल हैं। इस राम भजन को सुनकर मन मंत्रमुग्ध हो जाता है। रामानंद सागर की रामायण में सेतु निर्माण के समय इस गाने को दिखाया गया है।
सहज भाव से शिव धनुर तोड़ा जन्म-जन्म का नाता जोड़ा
इस गाने के स्वर, गीत और संगीत टैलेंटेड रवीन्द्र जैन द्वारा बनाया गया है। उनका यह भजन लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं।
श्री राम जय राम जय जय राम
आज भी राम के भक्त रवीन्द्र जैन का भजन 'श्री राम जय राम जय जय राम' सुनना पसंद करते हैं। इसको आप गाना, एप्पल म्यूजिक, स्पॉटीफी ,रेसो, अमेजन म्यूजिक, जियो सावन, विंक और यूट्यूब म्यूजिक जैसे प्लेटफार्म पर सुन सकते हैं।
अयोध्या करती है आवाह्न ठाट से कर मन्दिर निर्माण
इस लिस्ट में गीतकार रवीन्द्र जैन का भजन 'अयोध्या करती है आवाह्न ठाट से कर मन्दिर निर्माण' भी शामिल है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर कई करोड़ लोग सुन चुके हैं।
ऐसे हैं मेरे राम
'ऐसे हैं मेरे राम' यह मधुर भजन कविता कृष्णमूर्ति जी की आवाज में रविन्द्र जैन जी के द्वारा रचित और संगीतबद्ध किया गया है। इस भजन में जितनी मधुर आवाज उतने ही खूबूसरत शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
मंगल भवन अमंगल हारी
गीतकार रवीन्द्र जैन द्वारा लिखा गया और गाया गया यह भजन 'मंगल भवन अमंगल हारी' आज भी हर घर में बजता है। इस भजन का अर्थ है : मंगल के धाम ,अमंगल को हरने वाले और दशरथ जी के आंगन में खेलने वाले श्री रामचन्द्र जी मुझ पर कृपा करें।
सीता राम दरस रस बरसे
भजन 'सीता राम दरस रस बरसे' का निर्देशन और संगीत रवीन्द्र जैन ने दिया है और इस भजन को रवीन्द्र जैन और येसुदास ने एक साथ मिलकर गाया है। यह गीत मूल रामायण (टी.वी. कार्यक्रम) का एक क्लासिक गीत है।