Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kaantha Twitter Review: दर्शकों को पसंद आई Dulquer Salman की फिल्म, पहले रिव्यू में जानें हिट या फ्लॉप

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 04:58 PM (GMT+05:30)

    कई सालों की तैयारी और इंतजार के बाद दुलकर सलमान (Dulquer Salman) की फिल्म कांथा आखिरकार सिनेमाघरों में आ ही गई है। दुलकर सलमान अभिनीत इस ऐतिहासिक ड्रा ...और पढ़ें

    दुलकर सलमान की फिल्म कांथा का रिव्यू (फोटो-इंस्टाग्राम)

    दुलकर सलमान की फिल्म कांथा का रिव्यू (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंटडेस्क, नई दिल्ली। दुलकर सलमान (Dulquer Salman) की मच अवेटेडपीरियड ड्रामा कांथा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी के दशक की मद्रास पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म को सोशल मीडिया पर ऑडियंस से काफी पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। जो दर्शक पहले दिन शे देखने गए उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देनी भी शुरू कर दी है।

     दर्शकों ने फिल्म देखकर क्या दी प्रतिक्रिया

    कई लोगों ने इसे दुलकर सलमान के करियर की बेस्ट फिल्म कहा। फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस पीरियड ड्रामा में भाग्यश्री बोरसे, राणादग्गुबाती और समूथिरकानी हैं। सोशल मीडिया यूजर्स कांथा में कलाकारों के दमदार अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। कुछ दर्शकों को कहानी में कुछ खामियां नजर आईं, लेकिन कई लोगों का मानना है कि दमदार अभिनय ने उनकी भरपाई कर दी। आइए जानते हैं क्या है जनता की राय।

    यह भी पढ़ें- सोने की थाली में खाना खाता था तमिल सुपरस्टार? दुलकर सलमान की Kaantha में दिखेगी हीरो से जीरो बनने की कहानी


     क्राइम थ्रिलर है कांथा

    एक ने लिखा, "#कांथा - धीमी और मनोरंजक क्राइम थ्रिलर। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसके कलाकार #दुलकरसलमान #समुथिरकन्नी और #भाग्यश्रीबोरसे का अभिनय है। यह फिल्म उन दर्शकों के लिए शायद कारगर न हो जो बड़े पैमाने पर कॉमर्शियलथ्रिलर देखने के आदी हैं, लेकिन अगर आपमें कला की प्रशंसा करने का धैर्य है तो कांथा देखिए।"

     

    एक अन्य ने लिखा, "#कांथा एक दमदार मुख्य अभिनय और तकनीकी कुशलता के साथ एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करती है। लेकिन भावनाओं की व्यापकता, चाहे वह अहंकार हो, प्रेम हो या फिर रहस्य का पहलू, सतही स्तर पर ही रहती है। ऐसा लगता है जैसे बहुत कुछ हो रहा है, लेकिन आपको यह भी लगता है कि बहुत कुछ नहीं हो रहा है।"

    खबरें और भी

     

    वहीं एक अन्य फैन न तो दुलकर सलमान को नेशनल अवॉर्ड देने की मांग तक कर डाली। वहीं कुछ ने राणादग्गुबाती के गुस्से वाले सीन्स को नेक्स्ट लेवल बताया।

    यह भी पढ़ें- Kaantha: रिलीज से पहले विदेशों में छाई दुलकर सलमान की कांथा, कर डाली बंपर कमाई