Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kapil Sharma और Sunil Grover की खत्म हुई लड़ाई, 6 साल बाद इस कॉमेडी शो में दोनों फिर आएंगे साथ

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 03:28 PM (IST)

    Kapil Sharma Sunil Grover कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। दोनों लगभग 6 साल के बाद फिर से एक कॉमेडी शो में साथ नजर आने ...और पढ़ें

    कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर (Photo Credit: Instagram)
    कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. सालों बाद साथ आएंगे कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर
    2. सामने आया शो का नया वीडियो
    3. नेटफ्लिक्स पर आएगा कपिल शर्मा कॉमेडी शो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kapil Sharma Comedy Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपना नया शो 'कपिल शर्मा कॉमेडी शो' लेकर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने इस बात की घोषणा की थी। अब दर्शकों के लिए एक और अच्छी खबर आ रही है। इस शो में कपिल के साथ सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले हैं।

    सालों बाद साथ आएंगे कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर

    टेलीविजन पर आने वाले 'द कपिल शर्मा शो' में सुनील ग्रोवर ने गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदारों निभाया था। इन किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा से अपने झगड़े के बाद साल 2018 में शो छोड़ दिया। अब नेटफ्लिक्स और कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर नया वीडियो शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें: 'पायलट ट्रैफिक में फंसा है', फ्लाइट डिले होने पर एयरलाइन पर भड़के Kapil Sharma, वीडियो शेयर कर खाई ये कसम

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर फिर 6 साल के बाद एक बार फिर वापस लौट रहे हैं। वीडियो में कपिल शर्मा की अपनी पूरी टोली के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह दिखाई दे रही हैं।

    लड़ाई का जिक्र करते नजर आए स्टार्स

    इस वीडियो में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा अपनी फ्लाइट में हुई लड़ाई का भी जिक्र करते हुए नजर आते हैं। कपिल शर्मा कहते हैं कि वह फिर साथ में लौट रहे हैं। तभी सुनील ग्रोवर कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया रहने देते हैं। इसके बाद वह यह भी कहते हैं कि इस बार फ्लाइट से नहीं, बल्कि बाय रोड जाएंगे।

    खबरें और भी

    क्यों हुई थी दोनों की लड़ाई

    'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया से शो करके आते वक्त फ्लाइट में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। कपिल ने शराब के नशे में टीम के लोगों और सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई की, यहां तक की उनकी कॉलर भी पकड़ ली। इसके बाद सुनील ने शो छोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें: Kapil Sharma ने पत्नी गिन्नी चतरथ के बर्थडे पर लुटाया प्यार, अर्चना पूरन सिंह ने उड़ा दिया मजाक