Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kapil Sharma ने पत्नी गिन्नी चतरथ के बर्थडे पर लुटाया प्यार, अर्चना पूरन सिंह ने उड़ा दिया मजाक

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 18 Nov 2023 07:16 PM (GMT+05:30)

    कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ आज 18 नवंबर को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर कपिल ने उनके लिए सोशल मीडिया हैंडल इंस् ...और पढ़ें

    कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ (Photo Credit: Instagram)
    कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अब कपिल शर्मा ने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ को जन्मदिन विश किया है। उन्होंने गिन्नी की तस्वीरें शेयर कर प्यार लुटाया है।

    कपिल ने गिन्नी को खास अंदाज में किया विश

    कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में कपिल और गिन्नी अपनी विदेश यात्रा के दौरान पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए कपिल ने कैप्शन में लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो गिन्नी चतरथ। हर चीज के लिए धन्यवाद'।

    यह भी पढ़ें: Kapil Sharma: शादी के सालों बाद कपिल ने बताया हनीमून का मजेदार किस्सा, बोले- 'मैं 37 लोगों को लेकर गया था'

    View this post on Instagram

    A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

    अर्चना ने किया ऐसा कमेंट

    कपिल शर्मा के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और उनके फैंस गिन्नी चतरथ को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने भी उनकी इस पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा 'आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं गिन्नी। इतनी प्यारी तस्वीरें, तो आखिरकार कपिल तेरे को ले ही गया 'बाहर', इतनी बाहर की देश से ही बाहर निकल पड़े तुम दोनों। आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं'।

    बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी जालंधर में हुई। इसके बाद इस कपल ने मुंबई में एक स्टार-स्टडेड रिसेप्शन की मेजबानी की। दोनों के रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

    खबरें और भी

    कपिल शर्मा कॉमेडी शो में आएंगे नजर

    कपिल शर्मा का नया शो 'कपिल शर्मा कॉमेडी शो' जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने वाला है। इस शो में फॉर्मेट से लेकर घर तक कई बदलाव आएंगे, लेकिन इसकी कास्ट पुरानी ही रहेगी। अभी प्रीमियर डेट का एलान नहीं किया गया है, लेकिन नए शो का प्रोमो आ चुका है।

    यह भी पढ़ें: The Kapil Sharma शो का फेमस ये कॉमेडियन दिखाएगा अपने डांस का जलवा, झलक दिखला जा 11 के लिए किया अप्रोच