Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aamir Khan की गेट टुगेदर पार्टी कपिल शर्मा ने जमाई महफिल, हाथ में ग्लास लिए गाया ये गाना

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 05:48 PM (IST)

    Kapil Sharma Video हाल ही में पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 3 का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ था जिसमे बॉलीवुड एक्टर आमिर खान भी नजर आए थे। इस दौरान फिल्म की ...और पढ़ें

    Aamir Khan, Kapil Sharma, Photo Credit Instagram
    Aamir Khan, Kapil Sharma, Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. 'कैरी ऑन जट्टा 3' की टीम के साथ नजर आए आमिर खान।
    2. पार्टी में कपिल शर्मा ने गाया 'थोड़ी सी जो पी ली है'।
    3. अर्चना पूरण सिंह ने शेयर किया वीडियो।

     

    नई दिल्ली, जेएनएन।  Kapil Sharma Video: बीते हफ्ते आमिर खान (Aamir Khan) पंजाबी फिल्म  'कैरी ऑन जट्टा 3' के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए थे। इस मौके पर उनके साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा भी नजर आए। ट्रेलर लॉन्च के बाद  'कैरी ऑन जट्टा 3'  की पूरी टीम आमिर खान की पार्टी में शामिल हुई थी, जिसका एक वीडियो अर्चना पूरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

    आमिर खान के घर जमी सितारों की महफिल

    आमिर खान के  घर यारों की एक महफिल जमी, ज‍िसमें कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के ही साथ नजर आए। आमिर खान के घर हुई इस पार्टी में अर्चना पूरण सिंह भी मौजूद रही। अर्चना ने इस इस पार्टी का एक इनसाइड वीड‍ियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh)

    आमिर के घर की शानदार शाम

    वीड‍ियो को शेयर करते हुए अर्चना पूरन सिंह ने ल‍िखा है, ‘राजा हिंदुस्तानी के सालों बाद आमिर से मुलाकात हुई है। गर्मजोशी से गले लगना और सालों पुराने कई किस्से.. और आम‍िर के घर हुए इस शानदार शाम के लिए तहे दिल से शुक्रिया तो बनता है। तुम अब और भी मजेदार हो गए हो.. ढेर सारा ज्ञान और शरारतें। उस रात की बातों और मजेदार स्‍टोरीज सुनने में खूब मजा आया। शुक्रिया कपिल शर्मा सब का पसंदीदा गाना ‘हंगामा है क्यों बरपा..’ गाने के लिए. हालांकि तुम्हारे हाथ में जो है वो सिर्फ नींबू पानी है।

    कपिल ने गाया ‘थोड़ी सी जो पी ली है’

    इस वीडियो में कपिल शर्मा ‘हंगामा है क्यों बरपा, थोड़ी सी जो पी ली है’गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कपिल के दोस्त और उनके शो के म्यूजिशियन द‍िनेश, कपिल की पत्नी ग‍िनी चतरथ, कॉमेडियन कीकू शारदा, एक्‍ट्रेस कव‍िता कौश‍िक, सोनम बाजवा, आमिर खान, गिप्पी ग्रेवाल जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं।