यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kangana- Karan War: खत्म होगी कंगना रनोट-करण जौहर की 'वॉर', ऐसी बात कहकर निर्देशक ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ?
Kangana- Karan War बॉलीवुड में सितारों के आपसी रिश्ते बनना और बिगड़ना आम सी बात हो गई है। इंडस्ट्री में कंगना रनोट और करण के बीच की जुबानी जंग हमेशा चर ...और पढ़ें

HighLights
- कंगना रनोट की फिल्म के लिए एक्साइटेड दिखे करण जौहर
- क्या कंगना से दुश्मनी भूल दोस्ती की निर्देशक ने की पहल
- खत्म होगी बॉलीवुड की सबसे बड़ी 'वॉर'
नई दिल्ली, जेएनएन। Kangana- Karan War: कंगना रनोट और करण जौहर के बीच एक लंबे समय से जुबानी जंग चल रही है। साल 2017 में जब 'चंद्रमुखी' स्टार करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में आई थीं, तो उन्होंने निर्देशक का मजाक उड़ाते हुए उन पर निशाना साधा था।
उन्होंने पहली बार इसी शो पर नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर बात की थी। इसके बाद करण भी कई मौकों पर एक्ट्रेस का नाम लिए बिना ही उन पर निशाना साधते हुए नजर आए।
कंगना रनोट आए दिन कभी करण जौहर और कभी उनकी फिल्मों से जुड़े कोई न कोई पोस्ट शेयर करके उन्हें खरी-खोटी सुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। लेकिन लगता है अब करण जौहर एक्ट्रेस संग अपनी इस वॉर को पूरी तरह से खत्म करने के मूड में हैं।
करण जौहर ने कंगना के सामने बढ़ाया दोस्ती का हाथ?
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के निर्देशक करण जौहर ने हाल ही में कंगना रनोट की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर फैंस के लिए भी अपने कानों पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल होगा। करण जौहर के इस इंटरव्यू को कंगना रनोट के एक फैन क्लब ने ट्विटर पर शेयर किया है।
हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में, जब रॉकी और रानी... के निर्देशक से ये पूछा गया था कि वह आने वाले समय में कौन सी पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म देखना चाहेंगे।
इस दौरान निर्देशक को तीन ऑप्शन भी दिए गए, जिस पर तपाक से जवाब देते हुए करण जौहर ने कहा, "अभी एक पॉलिटिकल फिल्म बन रही है 'इमरजेंसी', मैं उस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं"।
अभिनय के साथ-साथ कंगना रनोट करेंगी 'इमरजेंसी' का निर्देशन
कंगना रनोट की फिल्म 'इमरजेंसी' की बात करें तो वह इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी कर रही हैं। पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म में कंगना रनोट देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका अदा करती हुईं नजर आएंगी।
खबरें और भी
View this post on Instagram
इस फिल्म का टीजर और पहला लुक पहले ही दर्शकों के सामने आ चुका है, जिसमें कंगना रनोट के लुक ने ही फैंस को फिल्म देखने के लिए बेसब्र कर दिया था। वहीं करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की बात की जाए तो वर्ल्डवाइड ये फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।