Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RRKPK Collection: 'गदर 2' की आंधी में भी कायम है 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का जलवा, कमा डाले इतने करोड़

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 10:13 AM (IST)

    RRKPK Day 25 Collection रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 29 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म करण जौहर की डायरेक्टोरियल कमबैक ...और पढ़ें

    Still Image of Ranveer Singh and Alia Bhatt from RRKPK
    Still Image of Ranveer Singh and Alia Bhatt from RRKPK

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Collection: करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को रिलीज हुए एक महीने का समय बीतने वाला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक ठीकठाक कलेक्शन किया है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लीड में लेते हुए बनी इस फिल्म की कहानी को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 25 दिन बीत चुके हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज भी करोड़ों में कमाई कर रही है।

    फिल्म में है दो लव स्टोरी

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' करण जौहर की डायरेक्टोरियल कमबैक फिल्म है। इस फिल्म के जरिये जौहर ने सात साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है। फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के पहले करण जौहर ने इसमें एक नहीं बल्कि दो लव स्टोरी के एंगल रखे हैं। एक रणवीर सिंह-आलिया भट्ट और दूसरा धर्मेंद्र और शबाना आजमी की लव स्टोरी। ऑडियंस को फिल्म की यूनिक कंटेंट लाइन काफी पसंद आ रही है।

    'रॉकी और रानी...' ने की इतनी कमाई

    फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कमाल का रहा है। न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वर्ल्डवाइड भी फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। दुनियाभर में फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 310.17 करोड़ कर लिए हैं। ओवरसीज मार्किट में फिल्म ने 16.70 करोड़ का बिजनेस किया है।

    रणवीर सिंह-आलिया भट्ट वर्कफ्रंट

    बात अगर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अगले प्रोजेक्ट्स की करें, तो 'रॉकी रंधावा' यानी कि रणवीर सिंह को ऑडियंस 'डॉन 3' में देखेगी। फिल्म की रिलीज डेट 2025 है। वहीं, आलिया भट्ट की झोली में जोया अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा उनके अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र 3' में भी होने की चर्चा तेज है।

    खबरें और भी