यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अचानक Karan Johar की मां Hiroo Johar की तबियत हुई खराब, अस्पताल में भर्ती
फिल्ममेकर करण जौहर की मां हीरू जौहर (Hiroo Johar) की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें मुंबई के अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार की शाम करण और ...और पढ़ें

HighLights
- करण जौहर की मां हीरू जौहर अस्पताल में हुई भर्ती
- करण जौहर और मनीष मल्होत्रा पहुंचे मिलने
- हीरू जौहर लॉकडाउन के दौरान हुई थीं गंभीर बीमार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर अपकमिंग फिल्मों के लिए चर्चा में रहते हैं। इस बार सुर्खियों में आने का कारण थोड़ा अलग है। दरअसल, करण की मां हीरू जौहर की तबीयत बिगड़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिड कराया गया है। आइए फिल्म निर्माता की मां की हेल्थ से जुड़ा अपडेट जान लेते हैं।
शनिवार को करण जौहर की मां के बीमार होने की जानकारी सामने आई। पैपराजी विरल भयानी ने वीडियो पोस्ट की जिसमें मनीष मल्होत्रा को करण की मां से मिलते हुए जाता देखा जा सकता है। बता दें कि हीरू जौहर को मुंबई के अंबानी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए भर्ती करवाया गया है।
करण जौहर और मनीष मल्होत्रा पहुंचे अस्पताल
मनीष मल्होत्रा को करण जौहर का करीबी दोस्त माना जाता है। करण की मां की तबीयत खराब होने पर उनके दोस्त मनीष अस्पताल में पहुंचे। शनिवार की शाम करण जौहर और मनीष मल्होत्रा की कारों को अंबानी अस्पताल के अंदर जाते हुए देखा गया। पैपराजी पेज पर वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया कि करण जौहर और उनके अच्छे दोस्त मनीष मल्होत्रा को हिरू जौहर से मिलते जाते हुए अंबानी अस्पताल में देखा गया है।

Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Karan Johar: 'कैसे दूंगा जवाब,' बेटा यश और बेटी रूही की वजह से टेंशन में करण जौहर, सताता है इस बात का डर
करण अक्सर अपनी मां हीरू जौहर का हेल्थ अपडेट शेयर करते रहते हैं। बीते दिन उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो कोई बड़ी चिंता की बात नहींं है। वहीं, फैंस करण की मां के लिए सोशल मीडिया पर लगातार दुआएं करते नजर आ रहे हैं।
खबरें और भी

Photo Credit- Instagram
कोविड के दौरान बिगड़ गया था स्वास्थ्य
करण जौहर ने साल 2021 में दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर करते हुए अपनी मां का हेल्थ अपडेट शेयर किया था। फिल्ममेकर ने बताया था कि उनकी मां की दो बड़ी सर्जरी हुई थी। उन्होंने हीरू जौहर को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हिम्मत के साथ सामना करने के लिए सुपरहीरो बताया था। पोस्ट में करण ने लिखा था कि 'मेरी मां सुपरहीरो हैं और लॉकडाउन में उन्हें दो बड़ी सर्जरी से गुजरना पड़ा है।'
रॉकी और रानी फिल्म से निर्देशन में की वापसी
साल 2023 की सफल फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के जरिए करण जौहर ने निर्देशन में वापसी की। इस फिल्म के बाद उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले कई फिल्में बनाई। जिसमें योद्धा और जिगरा जैसी फिल्में शामिल हैं।