Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    46 फिल्मों के बाद David Dhawan का बॉलीवुड से संन्यास, Karan Johar हुए इमोशनल; कहा- 'आप हमेशा नंबर 1...'

    Updated: Sun, 24 May 2026 03:23 PM (IST)

    फिल्ममेकर डेविड धवन (David Dhawan) के रिटायरमेंट पर करण जौहर (Karan Johar) ने रिएक्शन दिया है। जानिए निर्देशक ने क्या कहा... ...और पढ़ें

    डेविड धवन के रिटायरमेंट पर बोले करम जौहर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    डेविड धवन के रिटायरमेंट पर बोले करम जौहर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डेविड धवन (David Dhawan) ने 6 साल बाद फिल्मों में बतौर निर्देशक वापसी की, लेकिन अब वह संन्यास लेने का मन बना चुके हैं और अपनी आखिरी फिल्म के बाद रिटायरमेंट की अनाउंस करने की योजना बना रहे हैं। 

    इस बात का खुलासा करण जौहर (Karan Johar) ने किया है। करण ने बताया है कि डेविड ने उन्हें बताया है कि वह जल्द ही संन्यास लेने वाले हैं। 

    डेविड के रिटायरमेंट पर बोले करण

    करण, डेविड के रिटायरमेंट की बात पता चलने पर भावुक हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा, "कल जब मैं डेविड जी के सेलिब्रेशन में गया और उन्होंने मुझे बताया कि यह उनकी आखिरी फिल्म आने वाली है। तो मेरे दिल में एक मिली-जुली सी भावना उमड़ पड़ी। सोचिए, यह एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जो फिल्मों की एक पूरी की पूरी नई शैली (Genre) बनाने के लिए जिम्मेदार हैं। डेविड धवन की फिल्म का मतलब ही होता है- भरपूर मनोरंजन।"

    Karan Johar

    डेविड धवन ने आगे कहा, "यह कहते हुए उन्हें कैसा महसूस होता होगा, जब वे खुद एक ऐसी संस्था हैं जिनसे प्रेरणा लेकर न जाने कितने फिल्ममेकर्स आगे बढ़े हैं। हमारे फिल्म जगत में उन्हें बेहद प्यार, सम्मान और सराहना मिलती है। इस बात का कोई विरोध नहीं कर सकता। आपके बेटे के साथ आने वाली आपकी समर ब्लॉकबस्टर के लिए शुभकामनाएं। डेविड धवन, आप हमेशा नंबर 1 रहेंगे।"

    यह भी पढ़ें- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer: अक्षय के नक्शे कदम पर चले वरुण; इश्क के चक्कर में फैला रायता; ट्रेलर आउट

    डेविड धवन की आखिरी फिल्म

    कुली नंबर 1 के 6 साल बाद डेविड धवन निर्देशक की कुर्सी पर बैठे और अपने बेटे वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का निर्देशन किया। अगर वाकई डेविड रिटायरमेंट ले रहे हैं तो यह उनकी आखिरी फिल्म होगी। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में वरुण के साथ लीड रोल में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े हैं। इसके अलावा मौनी रॉय, मनीष पॉल, जिमी शेरगल, राकेश बेदी और चंकी पांडे की भी अहम भूमिकाएं हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai में Mouni Roy बनीं Varun Dhawan की मां, हैरान हुए यूजर्स बोले - एक साल का अंतर?