Akansha Ranjan की शादी में Karan Johar ने टॉवेल डांस से स्टेज पर लगाई आग, सलमान के वायरल स्टेप को किया रिक्रिएट
आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं, जिसमें आलिया, जाह्नवी और करण जौहर शामिल हुए। ...और पढ़ें
-1783780023891_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में शादी का मौसम चल रहा है। अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर (Akansha Ranjan Kapoor) भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आकांक्षा फिल्ममेकर शरण शर्मा से शादी कर रही हैं।
एक्ट्रेस की शादी से प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। शाम को संगीत और डांस समारोह रखा गया। इस दौरान आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और करण जौहर भी इसका हिस्सा बनें। सोशल मीडिया पर उनके लुक और डांस की वीडियोज तेजी से वायरल हो रही है।
करण जौहर ने किया टॉवेल डांस
इस दौरान एक परफॉर्मेंस जिसने सभी का ध्यान खींचा वो थी जाह्नवी कपूर और करण जौहर की परफॉर्मेंस। दोनों कभी खुशी कभी गम के गाने शावा शावा पर थिरकते हुए नजर आए। वहीं करण ने मुझसे शादी करोगे से सलमान खान के गाने 'जीने के हैं चार दिन' पर परफॉर्म करके स्टेज पर आग लगा दी।
View this post on Instagram
आलिया ने भी जमकर लगाए ठुमके
उनके जोश भरे परफॉर्मेंस ने जश्न में क्लासिक बॉलीवुड का तड़का लगा दिया। एक अन्य वीडियो में, आलिया भट्ट को 'कल हो ना हो' फिल्म के गाने 'माही वे' पर दुल्हन की बहन अनुष्का रंजन कपूर और उनके पति आदित्य सील के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। उन्हें वाणी कपूर और दोस्तों के ग्रुप के साथ 'पनवाड़ी' गाने पर भी डांस किया। वाणी भी रंजन बहनों की करीबी दोस्त हैं।
View this post on Instagram
खबरों के मुताबिक, आकांक्षा और फिल्ममेकर शरण 2022 से साथ हैं। कपल ने अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखा। 11 जुलाई को करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में दोनों शादी करने वाले हैं। 12 जुलाई को एक शानदार रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई और हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- सहेली Akansha Ranjan की प्री-वेडिंग में Alia Bhatt ने लगाए जमकर ठुमके, ग्रैंड पार्टी का वीडियो वायरल