विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranveer Singh ने रॉकी रंधावा बनने के लिए किये थे इतने जतन, करण जौहर ने किया खुलासा

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Tue, 01 Aug 2023 11:58 PM (IST)

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani निर्देशक करण जौहर इस समय अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की ...और पढ़ें

aran Johar reveals how Ranveer Singh carries Rocky Randhawa Character. Photo-Instagram
aran Johar reveals how Ranveer Singh carries Rocky Randhawa Character. Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' साल की हिट फिल्मों में से एक मानी जा रही है। चार दिन में ही फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई कर ली है। कहानी से लेकर आलिया और रणवीर की एक्टिंग व करण के निर्देशन तक सभी चीजों को काफी पसंद किया जा रहा है।

करण जौहर द्वारा निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक फुल फैमिली पैकेज एंटरटेनिंग मूवी है, जो लव, कॉमेडी और इमोशन से भरी है। सबसे मजेदार किरदार रॉकी रंधावा का है, जिसे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने निभाया है। रणवीर ने हमेशा की तरह रॉकी रंधावा के कैरेक्टर में जान फूंक दी। हालांकि, इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है।

रॉकी रंधावा बनने के लिए रणवीर ने की थी खूब मेहनत

एक लेटेस्ट इंटरव्यू में करण जौहर ने खुलासा किया है कि कैसे रणवीर सिंह ने दिल्ली के रॉकी रंधावा बनने के लिए दिन-रात एक कर दिया था। वह करण के साथ तीन हफ्ते के लिए दिल्ली का दौरा करने भी गए थे। फिल्म कंपैनियन के साथ बातचीत में करण ने कहा-

"रणवीर उन तीन हफ्तों के दौरान दिल्ली में रेकी के दौरान मेरे साथ थे। वह इंस्टाग्रामर्स से मिलते थे, उनसे बात करते थे, भाषा सीखते थे और उसे अपनाने की कोशिश करते थे। वह रात में दिल्ली के आसपास भी ड्राइव करते थे और उस वाइब को फील करते थे। मुझे नहीं पता कि वह क्या कर रहे थे। यह उनका अपना स्टाइल था।"

क्या बनेगा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का सीक्वल?

करण जौहर ने ये भी कहा कि रणवीर सिंह ने पेपर से ज्यादा अच्छा काम प्रैक्टिकली किया है। इसी इंटरव्यू में डायरेक्टर ने फिल्म के सीक्वल पर भी बात की थी। करण का कहना था कि उन्होंने आलिया भट्ट और रणवीर से फिल्म के सीक्वल पर चर्चा की है। उन्होंने कहानी भी डिस्कस कर ली है, लेकिन यह सिर्फ शुरुआती है। करण चाहते हैं कि वह आलिया और रणवीर के साथ एक नई कहानी और ट्विस्ट के साथ फिल्म का सीक्वल बनाएं।

बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने चार दिनों में करीब 45.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।