यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bad Newz: करण जौहर के बेटे यश ने किए Tauba Tauba गाने के स्टेप्स, वायरल हुआ वीडियो
आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बैड न्यूज इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। विक्की कौशल ...और पढ़ें

HighLights
- करण जौहर के बेटे यश ने किया तौबा-तौबा का स्टेप
- इंटरनेट पर वायरल हो रहा है विक्की कौशल का गाना
- 19 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म बैड न्यूज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' पिछले काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई है। अब इस मूवी को रिलीज होने में बस कुछ ही घंटों का समय बचा है। अभी तक इस मूवी के कई गाने मेकर्स ने जारी कर दिए हैं, जिनमें से 'तौबा तौबा' सॉन्ग ने इंटरनेट पर जबरदस्त धूम मचा दी है।
शादी से लेकर पार्टी तक में हर जगह यह सॉन्ग बजते हुए सुनाई दे रहा है। लोग इस गाने के डांस मूव्स को करते हुए वीडियो और रील्स बना रहे हैं। अब इस लिस्ट में निर्देशक-निर्माता करण जौहर के बेटे यश भी शामिल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यश तौबा तौबा गाने का स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: फिल्म Bad Newz का नया गाना Rabb Warga हुआ रिलीज, फैंस को पसंद आई विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री
वायरल हुआ यश का वीडियो
सोशल मीडिया पर Eina नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने यश का वीडियो शेयर किया है, जिसमें करण जौहर कहते हैं कि यश क्या आप तौबा तौबा के स्टेप पर डांस करेंगे। इसके बाद छोटे से यश एक प्यारा सा स्टेप करके दिखाते हैं और उसके बाद शरमा जाते हैं।
इस सिंगर ने दी गाने को आवाज
'तौबा तौबा' गाने के लिरिक्स, कम्पोज और इसे अपनी आवाज करण औजला ने दी है। वहीं, इस गाने को कोरियोग्राफ बॉस्को मार्टिस ने किया है। कुछ समय पहले कोरियोग्राफर ने इस गाने के बारे में बात करते हुए इंडिया टुडे से कहा था कि डांस मास्टर्स को भी उतना ही श्रेय मिलाना चाहिए, जितना स्टार्स को मिलता है।
खबरें और भी

Photo Credit: Vicky Kaushal/Instagram
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज' को अमृतपाल सिंह बिंद्रा, अपूर्व मेहता और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। यह मूवी कल यानी 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के अलावा एमी विर्क भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।