यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raghav-Parineeti Wedding: राघव-परिणीति की शादी से करण जौहर ने इस वजह से किया किनारा, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Raghav-Parineeti Wedding परिणीति चोपड़ा अब ऑफिशियली मिसेज चड्ढा बन चुकी हैं। 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ उनकी शादी हुई। यह ...और पढ़ें

HighLights
- राघव और परिणीति चोपड़ा की शाही शादी में शामिल हुए थे करीबी दोस्त और रिश्तेदार
- घूमधाम से संपन्न हुई राघव और परिणीति की शादी
- करण जौहर के शादी में शामिल न होने की बड़ी वजह आई सामने
नई दिल्ली, जेएनएन। Raghav Chadha-Parineeti Chopra Wedding: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर रिवील किए जा चुके हैं।
इस ग्रैंड फंक्शन में बी टाउन से डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने शिरकत की। माना जा रहा था कि करण जौहर (Karan Johar) भी शादी का हिस्सा होंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अक्सर सितारों की शादी का हिस्सा बनने वाले इस शादी में क्यों नहीं शरीक हुए, इसकी बड़ी वजह सामने आई है।
न्योता मिलने के बाद भी शरीक नहीं हुए करण जौहर
परिणीति-राघव की शादी में हल्दी से लेकर मेहंदी-संगीत के फंक्शन तक धूमधाम से पूरे किए गए। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में शादी में बनी रोनक देखने को मिल रही है। करण जौहर लगभग हर फंक्शन का हिस्सा होते हैं। उन्हें भी राघव और परिणीति की बिग फैट पंजाबी वेडिंग में शामिल होने का भी न्योता मिला था, लेकिन उन्होंने इसे स्किप करना ही सही समझा। इसका रीजन फैमिली इमरजेंसी है।
(1).jpg)
इस वजह से शामिल नहीं हुए करण
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ''करण इस शादी को अटेंड करने के पूरे मूड में थे। राघव और परिणीति से उनका लगाव है। वह रविवार को उदयपुर के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन फैमिली इमरजेंसी आ जाने की वजह से उन्हें निकलना कैंसिल करना पड़ा। फंक्शन्स के लिए उन्होंने कपड़े तक डिसाइड कर लिए थे कि वह किस फंक्शन में क्या पहनेंगे।''
सामने आई रिसेप्शन पार्टी से राघव-परिणीति की फोटो
फैंस को जिस पल का इंतजार था, वह मोमेंट आखिरकार आ गया। रविवार की रात राघव और परिणीति की रिसेप्शन पार्टी से पहली फोटो सामने आई। परिणीति ने लाइट पीच कलर की ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनी थी। वहीं, राघव टक्सीडो में हैंडसम नौजवान लग रहे थे।
खबरें और भी

शादी में शामिल हुए थे ये मेहमान
इस शादी में फिल्मी और राजनीति जगत के कुछ लोग शामिल हुए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान सिंह,शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी एक्ट्रेस वाइफ गीता बसरा, मनीष मल्होत्रा, नवराज हंस, टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा जैसे नामी सितारे शामिल हुए थे।