Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parineeti Chopra Wedding: राघव चड्ढा से ज्यादा रईस हैं परिणीति, कुल संपत्ति जान खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 10:04 PM (IST)

    Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल ने उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की। राघव ...और पढ़ें

    Parineeti Chopra करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन। Photo Credit- Instagram
    Parineeti Chopra करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन। Photo Credit- Instagram

    HighLights

    1. परिणीति चोपड़ा पति राघव से ज्यादा हैं रईस
    2. परिणीति चोपड़ा करोड़ों की हैं मालकिन
    3. राघव चड्ढा से ज्यादा कमाती हैं परिणीति

     नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Net Worth: बॉलीवुड की हसीना परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने उदयपुर के शाही महल लीला पैलेस में ग्रैंड वेडिंग की और पैसे पानी की तरह बहाएं। ऐसे में ये सवाल उठना तो लाजमी है कि परिणीति चोपड़ा आखिर कमाती कितना हैं। तो चलिए एक्ट्रेस की कुल संपत्ति से आपको रुबरु कराते हैं।

    परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर 2023 को राघव चड्ढा के साथ लीला पैलेस में अपने करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। तीन दिनों के लिए बुक वेडिंग वेन्यू लीला पैलेस का एक दिन का किराया लाखों में है। कपल ने मिलकर शादी में पैसे खर्च किए। हमने राघव चड्ढा की नेट वर्थ के बारे में तो आपको पहले ही जानकारी दे दी थी, आइए आपको परिणीति की कुल संपत्ति के बारे में भी बताते हैं।

    यह भी पढ़ें- Raghav Chadha Income: कितना पढ़े-लिखे हैं परिणीति चोपड़ा के 'दूल्हे राजा' राघव चड्ढा? नेट वर्थ कर देगी हैरान

    कितनी है परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति?

    परिणीति चोपड़ा लंबे समय से इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। वह एक फिल्मों के करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं। वह करोड़ों की गाड़ियों में घूमती हैं और लग्जरी घर में रहती हैं। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति की कुल संपत्ति 60 करोड़ रुपये है। वह फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग से भी कमाई करती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

    परिणीति चोपड़ा के कार कलेक्शन और घर

    करोड़ों की मालकिन परिणीति चोपड़ा एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। मुंबई में एक्ट्रेस के पास एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत हाउसिंग डॉट कॉम के मुताबिक करीब 22 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस के पास करोड़ों का कार कलेक्शन है। उनके पास जगुआर एक्सजेएल, ऑडी क्यू5, और ऑडी6 जैसी ब्रांडेड गाड़ियां हैं। 

    खबरें और भी

    परिणीति चोपड़ा का करियर

    प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणीति ने अपने दम पर इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। उन्होंने फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म 'इशकजादे' से मिली। कई फिल्मों में नजर आने के बाद अब परिणीति, अक्षय कुमार के साथ आगामी फिल्म 'मिशन रानीगंज' में दिखाई देंगी। शादी के बाद ये उनकी पहली फिल्म होगी। 

    यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति-राघव की शादी से सानिया मिर्जा ने शेयर की फोटो, रिसेप्शन की झलक आई सामने