यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raghav Chadha Income: कितना पढ़े-लिखे हैं परिणीति चोपड़ा के 'दूल्हे राजा' राघव चड्ढा? नेट वर्थ कर देगी हैरान
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। परिणीति आप नेता राघव चड्ढा के साथ सात फेरे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Husband Raghav Chadha Net Worth: बॉलीवुड की हसीना परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) लाखों दिलों को तोड़ते हुए अपने लविंग मंगेतर राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी करने वाली हैं। परिणीति और राघव अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ अपनी शादी के लिए उदयपुर भी पहुंच गए हैं।
दो दिन बाद परिणीति चोपड़ा और राघव शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस बीच आइए, आपको बताते हैं कि परिणीति के होने वाले पति राघव चड्ढा कितना कमाते हैं और कितना पढ़े-लिखे हैं।
यह भी पढ़ें- Parineeti- Raghav Wedding: परिणीति-राघव की शादी में होगी इतनी सिक्योरिटी, ब्लू टेप से कवर होगा फोन कैमरा
क्या है राघव चड्ढा की एजुकेशन?
परिणीति चोपड़ा के दूल्हे राजा राघव चड्ढा पढ़ाई में होनहार रहे हैं। 11 नवंबर 1988 को जन्मे राघव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से ही की है। फिर 2009 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन के बाद राघव ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से 2011 में चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की।
राघव चड्ढा की कुल संपत्ति
बात करें राघव चड्ढा की कुल संपत्ति की तो वह अच्छी-खासी कमाई करते हैं। माई नेता डॉट कॉम के मुताबिक, आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा कुल संपत्ति 50 लाख रुपये है। उनकी चल संपत्ति करीब 37 लाख रुपये है।
राघव चड्ढा एक लग्जरी लाइफ नहीं जीते हैं। उनके पास एक मारुति स्विफ्ट डिजायर है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। सोने की ज्वेलरी और एक 37 लाख रुपये का घर ये साबित करते हैं कि राघव एक सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं।
कब है परिणीत और राघव की शादी?
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के डेटिंग का पता मार्च 2023 में पहली बार लगा, जब दोनों लंच और डिनर डेट पर स्पॉट हुए। इसके बाद मई 2023 में दोनों ने सगाई करके अपने रिश्ते की घोषणा कर दी। आखिरकार अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 23 सितंबर 2023 से उनकी शादी की रस्में शुरू हो रही हैं और 24 सितंबर को दोनों सात फेरे लेंगे।
खबरें और भी
शुक्रवार को परिणीति और राघव व उनकी फैमिली-फ्रेंड्स उदयपुर पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें- Parineeti Raghav Wedding: शुरू हुए परिणीति-राघव की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन, प्रियंका की मां ने जमाया रंग