Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सालों बाद Karan Singh Grover ने अपने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'अपने जीवन में होने वाली बकवास..'

    Updated: Thu, 20 Jun 2024 08:00 PM (IST)

    करण सिंह ग्रोवर ( Karan Singh Grover) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं । इसका कारण है उनकी शादी । एक्टर भले ही अब ब ...और पढ़ें

    Karan Singh Grover Divorce With Jennifer and Shraddha
    Karan Singh Grover Divorce With Jennifer and Shraddha

    HighLights

    1. तीन शादी कर चुके हैं करण सिंह ग्रोवर
    2. बिपाशा से पहले श्रद्धा और जेनिफर से की थी शादी
    3. महज कुछ ही सालों में ले लिया था तलाक

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर एक्टिंग की शुरुआत करने वाले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) आज बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में भी नजर आते हैं। इस साल जनवरी में रिलीज हुई ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर में नजर आए थे।

    करण ने इसमें सरताज गिल का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। करण सिंह ग्रोवर अपने काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक्टर ने पहली बार अपने दोनों तलाक पर रिएक्ट किया है।

    करण सिंह ग्रोवर के हुए दो तलाक

    करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने साल 2016 में बिपाशा से शादी की थी। बिपाशा संग हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं, लेकिन बिपाशा से पहले करण ने एक्ट्रेस श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से भी शादी की थी, लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। करण ने कभी अपने पास्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया था। अब उन्होंने पहली बार इस पर रिएक्ट किया है।

    यह भी पढ़ें- Bipasha Basu ने 8वीं सालगिरह पर पति Karan Singh संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, बोलीं- 'समय तेजी से बीत गया'

    बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में करण ने कहा, 'ब्रेकअप या तलाक के बारे में कुछ भी अच्छा नहीं है। हां, बाद में जब लोग आगे बढ़ते हैं, तो उन्हें एहसास होता है कि यह अच्छे के लिए हुआ। यह तो अच्छी बात है लेकिन मुझे कभी भी अपने जीवन में होने वाली बकवास के बारे में किसी से बात करने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई क्योंकि मैं यह उम्मीद नहीं करता कि लोग आएंगे और मुझसे उनके जीवन में हो रही बकवास के बारे में बात करेंगे। यह मेरा मुख्य उद्देश्य नहीं है। मैं कुछ प्यार और खुशी फैलाना चाहूंगा। हर किसी को अपनी खुद की गंदगी से निपटना होता है और मुझे लगता है कि हर कोई अपनी गंदगी को संभालने के लिए उस तरह की प्राइवेसी का हकदार है।

    खबरें और भी

    श्रद्धा निगम से हुई थी पहली शादी

    करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने पहली शादी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से साल 2008 में की थी। करीब एक साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद करण ने जेनिफर विंगेट से साल 2012 में शादी रचाई, लेकिन ये रिश्ता भी उनका ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों 2014 में अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की और वो बेटी देवी के पिता है।

    यह भी पढे़ं- Bipasha Basu ने शेयर की डिलीवरी रूम की तस्वीर, पति करण सिंह ग्रोवर के लिए लिखा- 'देवी होने के बाद...'