पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे Kareena Kapoor Khan और धनुष, भंसाली के अगले प्रोजेक्ट में नजर आएगी जोड़ी
करीना कपूर खान और धनुष संजय लीला भंसाली के अगले प्रोजेक्ट में पहली बार साथ नजर आ सकते हैं। निर्देशक पी.एस. मिथ्रान ने इसकी पुष्टि की है।
-1787396050542_m.webp)
HighLights
करीना कपूर और धनुष भंसाली पहली बार साथ नजर आएंगे
यह फिल्म एक जंगल एडवेंचर होगी
निर्देशक पी.एस. मिथ्रान ने पुष्टि की है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। काफी समय से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अगली फिल्म में काम कर सकती हैं। अब डायरेक्टर एस. मिथ्रान ने इस बारे में जानकारी दी है।
संजय लीला भंसाली हैं डायरेक्टर
पहले खबर आई थी कि धनुष (Dhanush) और करीना एक हिंदी फिल्म के लिए बातचीत के एडवांस स्टेज पर हैं। इसे संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करेंगे और पी.एस. मिथ्रान डायरेक्ट करेंगे। एस. मित्रन, जो अभी अपनी नई फिल्म 'सरदार 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, ने करीना और धनुष के साथ अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बात की। उन्होंने 'सिनेमा विकटन' से कहा,'बातचीत चल रही है, हम कन्फर्मेशन के लिए तारीखें देख रहे हैं। उम्मीद है कि इससे कुछ अच्छा नतीजा निकलेगा।'
-1787397188943.webp)
यह प्रोजेक्ट, जिसकी चर्चा अगस्त की शुरुआत से ही बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में हो रही है एक बड़े पैमाने पर तैयार किया जाएगा। यह एक माइथोलॉजिकल जंगल एडवेंचर है।
अभी स्क्रिप्टिंग पर चल रहा है काम
बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फिल्म अभी राइटिंग स्टेज पर है और फाइनल होने से पहले इसकी स्क्रिप्ट में कई बार बदलाव किए गए हैं। उम्मीद है कि प्री-प्रोडक्शन का काम नवंबर 2026 में शुरू होगा और मुख्य शूटिंग जनवरी 2027 में होगी। यह मित्रन का हिंदी सिनेमा में डेब्यू भी होगा। इसी के साथ करीना कपूर खान और धनुष पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
-1787397221347.webp)
करीना और संजय लीला भंसाली का क्या था पंगा?
इसके अलावा साल 2000 के अपने फॉल आउट के बाद संजय लीला भंसाली और करीना कपूर फिर साथ काम करते नजर आएंगे। बता दें कि साल 2000 के दशक में, संजय लीला भंसाली ने 'देवदास' के लिए करीना से संपर्क किया था। उन्होंने इसके लिए स्क्रीन टेस्ट भी दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने पारो का किरदार निभाने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को चुना।
