विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kareena Kapoor ने प्रेग्नेंसी पर खोला राज, वायरल वीडियो में बेबी बंप देख चकराया लोगों का माथा

Published: Fri, 21 Aug 2026 06:35 PM (IST)

करीना कपूर खान के वायरल वीडियो में बेबी बंप दिखने के बाद उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाई जा रही थीं।

क्या वाकई प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम)

क्या वाकई प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को हाल ही में स्पॉट किया गया जिसके बाद से इंटरनेट पर उनकी चर्चा शुरू हो गई है। करीना कपूर के लुक को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो तीसरी बार मां (Kareena Kapoor pregnant) बनने वाली हैं।

वीडियो में करीना अपनी कार की ओर जाती हुई दिख रही हैं और उनकी टीम उनके पीछे-पीछे चल रही है।

क्या तीसरी बार मां बनने वाली हैं बेबो?

उनकी टीम का एक सदस्य उनके सामने छाता पकड़ लेता है, ताकि पैपराजी उनकी तस्वीर न ले पाएं लेकिन फिर भी वीडियो में करीना कैप्चर हो गईं। वीडियो में उनका पेट निकला हुआ लग रहा है। अब हम आपके लिए जवाब लेकर आए हैं कि क्या बेबो सच में प्रेग्नेंट हैं?

करीना अभी दो बच्चों तैमूर और जेह की मां हैं। वहीं जब एचटी ने उनकी टीम से बातचीत की तो उन्हें पता चला कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। ये खबर झूठ है।

वहीं एक अन्य सोर्स का कहना है कि शायद उन्होंने ज्यादा पास्ता खा लिया होगा या फिर ये कैमरे का खराब एंगल भी हो सकता है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Filmygalaxy (@filmygalaxy)

हाल ही में पोस्ट की थी वेकेशन की तस्वीरें

बता दें कि करीना और सैफ हाल ही में अपने बच्चों के साथ बीच पर छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। परिवार 16 अगस्त को सैफ का 56वां जन्मदिन मनाने के लिए वहां गया था। एक्ट्रेस ने अपनी छुट्टियों की कई तस्वीरें पोस्ट की थीं।

हमें और बच्चे नहीं करना - करीना

एक पुराने इंटरव्यू में करीना पहले ही परिवार को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं। करीना ने कहा कि सैफ से कहा कि सैफ अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह से हुए बच्चों, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के पिता भी हैं इसिए उन्हें और बच्चे नहीं करने चाहिए।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

वोग से बात करते हुए करीना ने कहा,'सैफ हर दशक में पिता बने हैं। अपने 20, 30, 40 और अब 50 के दशक में। मैंने उनसे कहा है कि 60 के दशक में ऐसा नहीं होगा। मुझे लगता है कि सैफ जैसे खुले विचारों वाले इंसान ही अलग-अलग पड़ावों पर चार बच्चों के पिता हो सकते हैं। वह उन सभी को अपना समय देते हैं। अब, जेह के साथ, हम चीजों में तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने एक समझौता किया है कि जब वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे होंगे, तो मैं उस समय किसी फिल्म पर काम न करने की कोशिश करूंगी।'

करीना और सैफ के पहले बच्चे, तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था। उनके दूसरे बेटे, जेह अली खान का जन्म 21 फरवरी, 2021 को हुआ था।

यह भी पढ़ें- 'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग...', पति Saif Ali Khan के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं Kareena Kapoor

यह भी पढ़ें- 'बड़ी ननद' से कैसा है Kareena Kapoor का रिश्ता? सबा पटौदी ने कहा- 'वह मेरे साथ बहुत...'