'बड़ी ननद' से कैसा है Kareena Kapoor का रिश्ता? सबा पटौदी ने कहा- 'वह मेरे साथ बहुत...'
सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने रिवील किया है कि उनका दूसरी भाभी करीना कपूर (Kareena Kapoor) से कैसा बॉन्ड है और वह उनके साथ कैसा बर्ताव करती हैं।

करीना के बारे में बोलीं ननद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता सैफ अली खान का परिवार फिल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ है। पिता भले ही क्रिकेटर थे, लेकिन मां शर्मिला टैगोर बड़ी स्टार थीं। उनके नक्शेकदम पर सैफ और फिर बहन सोहा अली खान (Soha Ali Khan) भी चले। हालांकि, सोहा और सैफ की बहन सबा पटौदी (Saba Pataudi) ने फिल्मी वर्ल्ड को नहीं चुना।
सैफ अली खान की छोटी बहन सबा पटौदी फिल्मी वर्ल्ड से दूर हैं। वह भले ही ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने परिवार की अनदेखी तस्वीरें और किस्से शेयर करती हैं। हाल ही में, उन्होंने बताया कि उनका अपनी दूसरी भाभी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) से कैसा रिश्ता है।
सबा ने की करीना की तारीफ
बिग बॉलीवुड बफ्स के साथ बातचीत में सबा पटौदी ने भाभी करीना की तारीफों के पुल बांधा और कहा कि वह ड्रामैटिक नहीं हैं। सबा ने कहा-
करीना ड्रामैटिक नहीं हैं। वह एंटरटेनिंग हैं। वह अपने काम में बहुत माहिर हैं। वह जबरदस्त हैं। उन्हें अच्छी तरह पता है कि वह क्या करना चाहती हैं। मुझे उनकी एक बात बहुत पसंद है कि वह जैसी हैं, वैसी ही रहती हैं। इसलिए जब कोई और जैसे मीडिया, उनकी टांग खींचता है या उन्हें कुछ ऐसा कहता है जो तारीफ नहीं है, तो वह कहती हैं, 'तो क्या हुआ?'

भाभी का बहुत सम्मान करती हैं सबा
सबा पटौदी ने आगे कहा, "ऐसा इंसान अपनी पहचान को लेकर बहुत साफ होता है। यह तारीफ के काबिल है। मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं क्योंकि मुझे लगता है कि वह जैसी हैं, वैसी ही हैं। वह किसी और जैसा बनने का दिखावा नहीं करतीं।
सबा संग कैसा है करीना का बर्ताव?
सबा पटौदी ने बताया कि उनका करीना कपूर से बॉन्ड कैसा है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा उनके लिए दयालु रही हैं। उन्होंने कहा, "करीना बहुत जिम्मेदार हैं। वह बहुत सीधी-साफ बात करने वाली और बहुत सपोर्टिव हैं। वह मेरे प्रति बहुत दयालु रही हैं।"
आपको बता दें कि सैफ की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी जिनसे उन्हें दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं। 2004 में दोनों अलग हो गए थे।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं सोहा और सबा? 35 साल बाद दोनों बहनों ने बताई असली वजह
यह भी पढ़ें- 'भाभी जान भाव नहीं देती और ये हैं कि...' फैन के कमेंट पर Kareena Kapoor की ननद का कड़क जवाब

