विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करीना से पहले इटालियन मॉडल को डेट कर रहे थे Saif Ali Khan, 'बेबो' संग सिजलिंग फोटोशूट देख हो गई थीं परेशान

Updated: Thu, 13 Aug 2026 08:10 AM (IST)

अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का नाम एक इटालियन मॉडल के साथ भी जुड़ा था जो उनके लिए भारत भी आ गई थी।

इटालियन मॉडल थीं सैफ की गर्लफ्रेंड। फोटो क्रेडिट- एक्स

इटालियन मॉडल थीं सैफ की गर्लफ्रेंड। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस अमृता सिंह (Amrita Singh) के तलाक के बाद सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का नाम इटालियन मॉडल रोजा कैटलानो (Rosa Catalano) के साथ जुड़ा। दोनों के अफेयर के चर्चे फिल्मी दुनिया में मशहूर थे। 

रोजा, इटली की रहने वाली एक नामचीन मॉडल थीं, जो सैफ अली खान को सपोर्ट करने के लिए भारत भी आ गई थीं। यहां तक कि दोनों पार्टीज और फिल्मी इवेंट्स में भी साथ नजर आते थे। हालांकि, उनका रिश्ता महज 2 साल ही चल पाया और वे अलग हो गए। 

सैफ-करीना के शूट से रोजा को हुई थी जलन

फिल्मी गलियारों में ऐसे कयास लगाए जाते हैं कि सैफ अली खान की जिंदगी में करीना कपूर (Kareena Kapoor) की एंट्री से उनका रिश्ता टूटा था। एक बार करीना और सैफ का फोटोशूट देख रोजा बहुत परेशान भी हो गई थीं। दरअसल, जब सैफ, रोजा को डेट कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने करीना के साथ एक फोटोशूट कराया था। वह फोटोशूट देख रोजा को थोड़ी परेशानी हुई थी। इसका खुलासा खुद डब्बू रतनानी ने किया था।

Saif Ali Khan Ex Girlfriend

Saif Ali Khan with his Ex Girlfriend Rosa Catalano- X

अच्छी नहीं लगी थी करीना-सैफ की केमिस्ट्री

जाने-माने फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में करीना और सैफ के सिजलिंग फोटोशूट के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, "शूट देखकर सैफ की उस वक्त रहीं गर्लफ्रेंड रोजा बहुत परेशान हो गई थीं। सैफ और करीना के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री थी। उन्हें यह बात अच्छी नहीं लगी।"

करीना पर लगा था ब्रेकअप का इल्जाम

जब सैफ और रोजा का ब्रेकअप हुआ तो इसका इल्जाम करीना पर लगा। कहा गया कि वह दोनों के बीच आईं क्योंकि रोजा से ब्रेकअप के बाद सैफ, करीना को डेट करने लगे थे। हालांकि, अभिनेता ने साफ-साफ कह दिया था कि करीना को डेट करने से पहले ही उनका रोजा से ब्रेकअप हो गया था। खैर, पांच साल की डेटिंग के बाद करीना और सैफ ने 2012 में शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे तैमूर और जेह हैं। 

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं सोहा और सबा? 35 साल बाद दोनों बहनों ने बताई असली वजह

यह भी पढ़ें- स्टाइलिस्ट की वजह से जानी-दुश्मन बनी थीं Kareena-बिपाशा, बेबो के पति से भी जुड़ा 'बिल्लो रानी' का नाम?