विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Devdas की 'पारो' बनने वाली थी ये हसीना, स्क्रीन टेस्ट के बाद भंसाली ने किया रिप्लेस; 24 साल बाद फिर मिलाया हाथ

Updated: Thu, 06 Aug 2026 09:19 AM (IST)

24 साल पहले देवदास (Devdas) फिल्म से रिप्लेस होने वाली हीरोइन अब अनबन भुलाकर फिर से संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के लिए तैयार हो गई हैं।

ऐश्वर्या राय से रिप्लेस हो गई थीं टॉप एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- एक्स

ऐश्वर्या राय से रिप्लेस हो गई थीं टॉप एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) पहले देवदास (Devdas) की 'पारो' नहीं बनने वाली थीं? जी हां, संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने इस रोल के लिए पहले किसी और अभिनेत्री को चुना था। 

संजय लीला भंसाली जब देवदास बना रहे थे, तब 'पारो' के रोल के लिए उनकी पहली पसंद कोई और हीरोइन थी। जिस हीरोइन को वह 'पारो' बनाना चाहते थे, उन्होंने फिल्म भी साइन कर ली थी, उन्हें साइनिंग अमाउंट भी मिल गया था। इतनी ही नहीं, भंसाली ने रोल के लिए उनका स्क्रीन टेस्ट भी कर लिया था।

पारो बनने वाली थी ये हीरोइन

मगर फिल्म की शूटिंग से पहले संजय लीला भंसाली ने हीरोइन को हटाकर ऐश्वर्या राय को 'पारो' के रोल के लिए कास्ट कर लिया था।

Aishwarya Rai in Devdas

जिस हीरोइन की हम बात कर रहे हैं, वो करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) हैं। पहले करीना ही 'पारो' बनने वाली थीं। हालांकि, वह यह फिल्म नहीं कर पाईं।

भंसाली के साथ 24 साल की अनबन

जब करीना कपूर को देवदास से हटाया गया तो फिल्मी गलियारों में उनके और भंसाली के बीच अनबन की सुगबुगाहट शुरू हो गई। उसके बाद दोनों ने कभी एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया। हालांकि, अब 24 साल बाद यह अनबन खत्म होने जा रही है।

भंसाली संग फिल्म करेंगी करीना

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 24 साल की अनबन भुलाकर करीना कपूर और संजय लीला भंसाली ने एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। यह एक माइथोलॉजिकल फिल्म है जिसमें एक्ट्रेस, धनुष (Dhanush) के साथ मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। दोनों का रोल जबरदस्त होने वाला है।

Kareena Kapoor

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि करीना कपूर को स्क्रिप्ट पसंद आई है और चर्चा चल रही है। अभी तक उन्होंने फिल्म को साइन नहीं किया है। मामला शेड्यूल को लेकर फंसा है। अगर सब सही रहा तो यह करीना और भंसाली की साथ में पहली फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें- Daayra: लेडी सिंघम बनी Kareena Kapoor के इंटेंस लुक ने खींचा ध्यान, फर्स्ट लुक पोस्टर ने उड़ाए फैंस के होश

यह भी पढ़ें- 'एक-दूसरे के साथ खड़े नहीं होते,' Chameli डायरेक्टर ने उठाए सवाल, इंडस्ट्री की इनसाइड डिटेल्स पर किया रिएक्ट