'एक-दूसरे के साथ खड़े नहीं होते,' Chameli डायरेक्टर ने उठाए सवाल, इंडस्ट्री की इनसाइड डिटेल्स पर किया रिएक्ट
मशहूर फिल्म डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने हाल ही में इंडस्ट्री को लेकर एक हैरान करने वाला बयान दिया है। ...और पढ़ें
-1781422089987_m.webp)
फिल्म डायरेक्टर सुधीर मिश्रा (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
निर्देशक सुधीर मिश्रा का बेबाक बयान
इंडस्ट्री को लेकर खोला बड़ा राज
चमेली फिल्म लिए मशहूर हैं सुधीर मिश्रा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें निर्देशक सुधीर मिश्रा का नाम भी शामिल होता है। ये वही निर्देशक हैं, जिन्होंने अभिनेत्री करीना कपूर की चर्चित फिल्म चमेली का डायरेक्शन किया।
अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सुधीर मिश्रा ने हाल ही में एक लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है और बताया है कि कैसे इंडस्ट्री में कोई एक दूसरे का साथ नहीं देता है। आइए जानते हैं कि सुधीर ने क्या-क्या लिखा है-
डायरेक्टर सुधीर मिश्रा का बड़ा बयान
हिंदी सिनेमा के लोगों का अक्सर एक-दूसरे के साथ न खड़े होने या जरूरत के समय एक-दूसरे का समर्थन न करने का विषय अक्सर चर्चा में रहता है। अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक कई बड़े सुपरस्टार इस मामले पर बात कर चुके हैं कि इंडस्ट्री को मुश्किल के समय एक साथ खड़े होने आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें- छोटी ड्रेस पहनने के लिए डायरेक्टर ने Bhagyashree डाला था दबाव, 37 साल बाद सलमान की हीरोइन ने किया खुलासा

अब चमेली और हजारों ख्वाहिशें ऐसी फिल्म के निर्देशक सुधीर मिश्रा ने इस पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने शनिवार को एक्स पर एक बड़े पोस्ट में लिखा-
Why should we expect the audience to stand with us when we won’t stand with each other?
— Sudhir Mishra (@IAmSudhirMishra) June 13, 2026
How many times do we see a director openly, generously praise another director’s work? Not often enough. We guard our praise like it’s currency we can’t afford to spend. We measure, we…
जब हम स्वयं एक-दूसरे के साथ खड़े नहीं होते तो हमें दर्शकों से यह उम्मीद क्यों करनी चाहिए कि वे हमारे साथ खड़े होंगे? हमने कितनी बार किसी निर्देशक को खुलेआम, दिल खोलकर दूसरे निर्देशक के काम की प्रशंसा करते हुए देखा है? हम अपनी प्रशंसा को भी ऐसी मुद्रा की तरह संभालकर रखते हैं, जिसे हम खर्च नहीं कर सकते।
निर्देशक को मिलनी चाहिए अधिक वैल्यू
अपने इस ट्वीट में निर्देशक की वैल्यू की तरफ इशारा करते हुए सुधीर मिश्रा ने लिखा है- हमें यह समझने की जरूरत है कि जब हममें से कोई एक (फिल्मकार) खासकर स्वतंत्र या समानांतर सिनेमा में, आगे बढ़ता है तो उससे हममें से बाकी लोग कम नहीं होते। यह हमारी इंडस्ट्री की जमीन को और उपजाऊ बनाता है। इसलिए जब किसी का काम अच्छा हो तो उसकी खुलकर प्रशंसा करें।’