'अंग-प्रदर्शन वाले कपड़े पहनना...', हीरोइन को 'ऑब्जेक्ट' दिखाने पर भड़कीं करीना, जया बच्चन का भी फूटा गुस्सा
जया बच्चन (Jaya Bachchan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने पेद्दी कंट्रोवर्सी के बीच महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने पर अपनी नाराजगी जाहिर की ह ...और पढ़ें

हीरोइन को ऑब्जेक्टिफाई करने पर जया-करीना का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
पेद्दी विवाद के बीच जया-करीना का बयान
महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने पर बोलीं एक्ट्रेसेस
बॉलीवुड में ऑब्जेक्टिफिकेशन पर गरमाया मुद्दा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पेद्दी (Peddi) आई और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के बोल्ड सीन्स पर विवाद छिड़ गया। पहले सोशल मीडिया पर महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने का मुद्दा गरमाया, अब सेलिब्रिटीज भी इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक... फिल्मी सितारे हीरोइनों को ऑब्जेक्ट की तरह दिखाने के लिए पेद्दी के मेकर्स पर नाराज हुए। अब जया बच्चन (Jaya Bachchan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने हीरोइनों को ऑब्जेक्टिफाई करने पर अपना रिएक्शन दिया और बताया कि एक बार उनके साथ भी ऐसा हुआ था।
जया बच्चन ने मुद्दे पर रखी राय
जया बच्चन ने अपने दिन याद किए, जब उन्हें फिल्म में ज्यादा बोल्ड दिखाने की कोशिश की जा रही थी। एक्ट्रेस ने डेक्कन क्रॉनिकल के साथ बातचीत में कहा-
किसी ने भी मेरे साथ हद पार करने की हिम्मत नहीं की। मेरे साथ सिर्फ एक बार ऐसा बुरा अनुभव हुआ था जब एक डायरेक्टर ने मुझे एक 'ऑब्जेक्ट' की तरह देखा था। मैंने उसके बाद कभी उनके साथ काम नहीं किया।
यह भी पढ़ें- Peddi विवाद में कूदीं 'आशिकी गर्ल', Janhvi Kapoor के बोल्ड सीन्स पर कहा- 'फिल्ममेकर्स की ही जिम्मेदारी नहीं...'
करीना कपूर भी हुईं नाराज
करीना कपूर ने नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में महिलाओं को ऑब्जेक्ट की तरह पेश करने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ढके हुए कपड़े में भी सेंसुअल सीन्स फिल्माए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, "फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने 'सूरज हुआ मद्धम' में काजोल को देखिए या फिल्म 'चांदनी' के गाने 'तेरे मेरे होंठों पे' में श्रीदेवी जी को- उन्होंने बिना अंग-प्रदर्शन किए ही स्क्रीन पर जादू बिखेर दिया।"
खबरें और भी
करीना ने अपनी सास का उदाहरण देते हुए कहा, "फिल्म 'आराधना' के गाने 'रूप तेरा मस्ताना' में मेरी सास (शर्मिला टैगोर) सिर से पैर तक ढकी हुई थीं। फिर भी वे कामुकता की मिसाल थीं। मेरा मानना है कि स्क्रीन पर कामुक दिखने का मतलब छोटे या अंग-प्रदर्शन वाले कपड़े पहनना या किसी को सिर्फ एक 'ऑब्जेक्ट' की तरह पेश करना नहीं है।"