'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग...', पति Saif Ali Khan के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं Kareena Kapoor
अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने खास पोस्ट शेयर किया है।

सैफ के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं करीना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) आज 56 साल के हो गए हैं। एक्टर के जन्मदिन पर उनकी पत्नी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने उनकी पसंद की तस्वीरें शेयर करके विश किया।
करीना कपूर अपने पति के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करने का मौका नहीं गंवाती हैं। अब ऐसे में पति के बर्थडे पर उन्होंने अनसीन वेकेशन फोटोज शेयर की हैं।
वेकेशन पर सैफ-करीना का रोमांस
खास बात यह है कि करीना कपूर ने सैफ के बर्थडे पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, वह एक्टर की पसंद की ही फोटोज हैं। वेकेशन की तस्वीरों में सैफ और करीना फुल एन्जॉय करते हुए दिख रहे हैं। लिफ्ट, कार, बीच और सनसेट... स्टार कपल के वेकेशन की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
सैफ के लिए करीना ने जताया प्यार
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने अपने पति सैफ को अपना फेवरेट इंसान बताया। उन्होंने लिखा, "मेरे हमेशा साथ रहने वाले साथी को जन्मदिन की बधाई। तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती। इस इंस्टा पोस्ट की सभी तस्वीरें उन्हीं की पसंद की हैं। उन्हें बहुत अच्छा लगता है जब मैं उनकी तस्वीरें पोस्ट करती हूं।"
View this post on Instagram
करीना के पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा से लेकर फरहान अख्तर, संजय कपूर, जोया अख्तर और सबा पटौदी समेत सेलिब्रिटीज और फैंस ने सैफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
सैफ-करीना की आगामी फिल्में
सैफ अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म हैवान (Haiwaan) की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। इसमें सैफ के साथ अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी नजर आएंगे। यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
वहीं, करीना कपूर खान आगामी दिनों में मेघना गुलजार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म दायरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें- 'हैवान' स्टाइल में अक्षय कुमार ने सैफ अली खान को किया बर्थडे विश, सामने आया फिल्म से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट
यह भी पढ़ें- 'बड़ी ननद' से कैसा है Kareena Kapoor का रिश्ता? सबा पटौदी ने कहा- 'वह मेरे साथ बहुत...'
