Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सैफ अली खान के डिस्चार्ज की खबरों के बीच फूटा Kareena Kapoor का गुस्सा, किससे नाराज हुईं एक्ट्रेस?

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 20 Jan 2025 07:30 PM (GMT+05:30)

    फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त सैफ अली खान और उनका परिवार लाइमलाइट में बना हुआ है। एक्टर पर हुए हमले के बाद सेलेब्स की सिक्योरिटी पर सवाल खड़ा हो गया है। ...और पढ़ें

    करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ऐसा पोस्ट (Photo Credit- X)
    करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ऐसा पोस्ट (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. सैफ अली खान को जल्दी मिल सकता है डिस्चार्ज
    2. करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ऐसा पोस्ट
    3. परिवार को अकेला छोड़ने की दी हिदायत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Saif Ali Khan-Kareena Kapoor: सैफ अली खान पर हुए हमले ने फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस तक को हैरान कर दिया है। अभिनेता की सेहत पर हर मिनट अपडेट सामने आ रही है। हाल ही में शर्मिला टैगोर को लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। करीना कपूर इस वक्त काफी मुश्किल हालातों से गुजर रही हैं। सैफ को फिलहाल अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है, लेकिन वो खतरे से बाहर हैं। इस बीच एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

    किस पर भड़कीं करीना कपूर?

    करीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो को शेयर किया और एक नोट लिखा है जो अब सबको ध्यान खींच रहा है। इसमें उन्होंने इस मुश्किल समय में जिस तरह से पैपराजी उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन कर रही है उस पर नाराजगी जाहिर की है।

    Photo Credit- Instagram

    वो पैपराजी का इस हरकत से काफी निराश हैं। करीना ने लिखा था, 'अब ये सब बंद कीजिए. भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दीजिए।' हालांकि, करीना ने अब इस स्टोरी को डिलीट कर दिया है। 

    ये भी पढ़ें- Saif Ali Khan का हमलावर निकला बांग्लादेशी, जानकर हैरान हुईं Bhagyashree, कहा- 'सुरक्षा पर सवालिया निशान लग...'

    हाल ही में दर्ज कराया था बयान

    सैफ अली खान के भर्ती होने के बाद जब उनकी सेहत थोड़ी स्टेबल हुई थी तब करीना कपूर ने घर में हुए इस हादसे पर अपना बयान दर्ज कराया था। अपने बयान में एक्ट्रेस ने बताया था कि घुसपैठिए ने कुछ नहीं चुराया, वहीं सैफ जहांगीर को बचाने की कोशिश कर रहे थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

    एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पति ने अपने बच्चों और घर में मौजूद महिलाओं को बचाने की कोशिश की जिसके बाद उन्हें ये चोटें आईं। करीना ने यह भी बताया था कि वह इस घटना से काफी डर गई थीं जिसके बाद उनकी बहन करिश्मा उन्हें अपने घर ले गईं थीं।

    खबरें और भी

    हादसे के बाद सैफ की हुई थी सर्जरी

    सैफ अली खान को छह बार चाकू घोंपा गया था जिससे उन्हें छह घाव हो गए, जिनमें से दो काफी गंभीर थे। डॉक्टरों का कहना था कि हमलावर ने सैफ पर हमला करने के लिए जिस चाकू का इस्तेमाल किया था, उसका एक टुकड़ा टूटकर उनकी रीढ़ की हड्डी से थोड़ी दूर पर लगा था।

    Photo Credit- Instagram

    इसके अलावा सैफ के हाथों और गर्दन पर भी गहरे घाव थे, जिनका प्लास्टिक सर्जरी टीम ने इलाज किया है। गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात को सैफ अली खान पर उनके घर में ही हमला हुआ था। दरअसल, एक बदमाश चोरी के इरादे से एक्टर के घर में घुसा था।

    ये भी पढ़ें- Saif Ali Khan की सलामती की दुआ मांग रही हैं सलमान खान की Ex गर्लफ्रेंड, थ्रोबैक फोटो शेयर कर जताई चिंता