Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kareena Kapoor ने गोविंदा की भांजी को किया इग्नोर, बेटे जेह को दिखाई आंखें, वायरल हुआ बेबो का एटीट्यूड

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 03:00 PM (IST)

    करीना कपूर (Kareena Kapoor) हाल ही में पति सैफ अली खान और बेटों के साथ ISPL मैच देखने गई थीं। वहां उन्हें गोविंदा की भांजी आरती सिंह से मिलते समय अजीब ...और पढ़ें

    मैच से वायरल हो रहा करीना का वीडियो (फोटो- इंस्टाग्राम)

    मैच से वायरल हो रहा करीना का वीडियो (फोटो- इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर पिछले दिनों सूरज में ISPL (Indian Street Premier League) का मैच देखने गई थीं। करीना यहां पर अपने पति सैफ अली खान बेटे जेह और तैमूर के साथ मौजूद थीं। करीना यहां अपनी टीम टाइगर्स ऑफ कोलकाता को चियर करने आई थीं।

    यहां से करीना के कई फैमिली मोमेंट्स वायरल हुए जहां वो गोविंदा की भांजी आरती को देखकर अजीब तरीके से मुंह बनाती नजर आईं। वहीं एक जगह उन्हें बेटे जेह को टिपिकल इंडियन मॉम की तरह आंखे दिखाते देखा गया।

    यह भी पढ़ें- Golmaal 5 में हो गई कॉमेडी के किंग की एंट्री, Ajay Devgn की फिल्म में एक्ट्रेस बनेगी विलेन?

    आरती के साथ फोटो खिंचवाने पर बवाल

    वायरल हो रहे इस वीडियो में करीना और सैफ दर्शकों के बीच बैठे मैच एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। कुछ ही देर में उनके पास आरती सिंह आती हैं और अपना और अपने पति दीपक चौहान का परिचय देती हैं। आरती के पति दीपक चौहान आईएसपीएल में ऑपरेशन्स के अध्यक्ष हैं। इस बीच आरती की मां सैफ और करीना के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए आगे बढ़ती हैं, फिर आरती भी उनके साथ फोटो खिंचवाने शामिल हो जाती हैं। इसी दौरान सैफ करीना की ओर इशारा करते हुए उन्हें तस्वीर में शामिल होने के लिए कहते हैं। ऐसे में करीना फोटो में शामिल तो हो जाती हैं लेकिन उनके चेहरे के भाव दिखा देते हैं कि उन्हें कोई इंटरेस्ट नहीं है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

    वीडियोज सामने आने के बाद यूजर्स करीना को ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा कि करीना का एटीट्यूड तो देखो। दूसरे ने लिखा- 'घमंडी करीना'। वहीं अन्य ने लिखा कि करीना का मुंह देखकर लग रहा है कि उन्हें फोटोज खिंचवाने में कोई इंटरेस्ट नहीं है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by TheGossipgully.com (@gossipgully)

    वहीं इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में करीना की नजर अचानक बेटे जेह पर पड़ी जो शायद कोई शैतानी कर रहे थे। करीना बिना उठे नाम बुलाते हुए उसे किसी टिपिकल इंडियन मां की तरह आंख दिखाते हुए डांट लगाती नजर आईं।

    यह भी पढ़ें- 'हम बहुत रोए...', Kareena Kapoor ने याद किया 2025 का सबसे बुरा समय, पति के साथ ऐसे शुरू किया नया साल

    खबरें और भी