सुपरहीरो बन सिनेमाघरों में गदर मचाएंगे Salman Khan, 'पुष्पा 2' मेकर्स ने उठाया बीड़ा; करीना कपूर होंगी हीरोइन!
सलमान खान और करीना कपूर एक साथ अपनी 5वीं फिल्म में नजर आ सकते हैं, यह एक सुपरहीरो फिल्म है जिसका जिम्मा राज एंड डीके (Raj & DK) उठा रहे हैं। ...और पढ़ें
-1777968291105_m.webp)
राज & डीके की फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान और राज & डीके एक सुपरहीरो फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं, जिसे माइथ्री मूवी मेकर्स (mythri Movie Makers) प्रोड्यूस करेगा। इस प्रोजेक्ट की घोषणा के बाद से ही यह हाल के समय में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे एक्साइटिंग कोलैबोरेशन्स में से एक बन गया है। अब ताजा अपडेट के मुताबिक, फिल्म की फीमेल लीड के लिए करीना कपूर खान (kareena Kapoor Khan) के नाम पर सोचा जा रहा है। अगर करीना इस फिल्म से जुड़ती हैं, तो यह सलमान खान के साथ उनकी पांचवीं फिल्म होगी।
करीना हो सकती है सलमान की हीरोइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना कपूर खान फिल्ममेकर जोड़ी राज & डीके (Raj & DK) के साथ इस फिल्म के लिए एडवांस स्टेज की बातचीत में हैं और लीडिंग लेडी का रोल निभा सकती हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक फिल्म ऑफिशियली साइन नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने रोल को लेकर काफी एक्साइटमेंट दिखाया है और अपनी दिलचस्पी भी जाहिर की है। माना जा रहा है कि सलमान खान ने खुद उनसे संपर्क किया, जिससे बातचीत और तेज हो गई।
-1777968413858.jpg)
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की वजह से नहीं हो पाया डेब्यू? रात 2 बजे प्रोड्यूसर के फोन ने तबाह कर दी थी एक्टर की जिंदगी
करीना-सलमान की 5वीं फिल्म
दिलचस्प बात यह है कि अगर यह कोलैबोरेशन फाइनल होता है, तो सलमान खान (Salman Khan) और करीना कपूर खान एक बार फिर साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों बजरंगी भाईजान, क्योंकि..., मैं और मिसेज खन्ना और बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अगर यह लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी फिर साथ आती है, तो लंबे समय बाद दोनों को स्क्रीन शेयर करते देखना काफी रोमांचक होगा।
'पुष्पा 2' के मेकर्स के साथ सलमान का कोलेबोरेशन
माइथ्री मूवी मेकर्स (Mythri Movie Makers) की पिछली रिलीज 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) ने न केवल देश भर में जबरदस्त कमाई की, बल्कि दर्शकों ने इसे बेहद पसंद भी किया; फिल्म के पहले हिस्से से कहीं ज्यादा इसके दूसरे पार्ट को प्यार मिला। अब इसी सुपरहिट टीम के एक नई सुपरहीरो फिल्म लाने की चर्चा ने सबका ध्यान खींच लिया है। बड़े फिल्म मेकर और शानदार स्टारकास्ट के इस मेल को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह वाकई बढ़ने वाला है।
खबरें और भी
-1777968427756.jpg)
अगर इस फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर की जोड़ी देखने को मिलती है, तो यह दर्शकों के लिए किसी बड़े ट्रीट से कम नहीं होगी। साथ ही राज & डीके की सुपरहिट जोड़ी इसमें चारचंद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली यह तो तय है।
सलमान खान और करीना का वर्कफ्रंट
सलमान खान पिछली बार सिकंदर में नजर आए थे, इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना थीं। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि है। जिसकी रिलीज डेट मई में ही शेड्यूल है हालांकि कब, यह अभी तय नहीं है। वहीं करीना कपूर खान पिछली बार द क्रू और द बकिंघम मर्डर्स में नजर आई थीं वहीं उनकी आने वाली फिल्मों में इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर दायरा (Daayra) है।